फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bodies of mother and daughter found in burnt condition at home in Bhiwani of Haryana

भिवानी: मां और डेढ़ साल की बेटी के घर में जली हालत में मिले शव, पति और सास पर दहेज के लिए जलाकर हत्या का आरोप

Sun, 27 Mar 2022 08:43 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 27 Mar 2022 08:43 PM IST
सार

विवाहिता के पिता ने पति और सास पर दहेज के लिए जलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। कविता ने पहले पति की मौत के बाद चार माह पहले ही सतपाल से दूसरी शादी की थी।

विज्ञापन
Bodies of mother and daughter found in burnt condition at home in Bhiwani of Haryana
कविता और तनवी का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के भिवानी जिले के गांव सैय में विवाहित महिला व उसकी डेढ़ साल की मासूम बच्ची के शव घर के अंदर जली हालत में मिले। मृतक महिला के पिता ने उसकी बेटी व दोहती की जलाकर हत्या किए जाने के आरोप पति और सास पर लगाए हैं। सदर पुलिस ने मां-बेटी के शव को कब्जे में लेकर मृतक महिला के पिता हरीपाल की शिकायत पर आरोपी सतपाल व उसकी मां के खिलाफ हत्या व दहेज हत्या के तहत केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन


गांव कुसुंभी निवासी हरिपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका एक लड़का व चार लड़की हैं। उसकी तीन बेटी शादीशुदा हैं। उसकी दो लड़की कृष्णा और कविता की शादी 2018 में गांव कायला के सुखपाल और प्रवीन से हुई थी। उसकी बेटी कविता की पति प्रवीन से 18 माह ही लड़की तनवी है।
विज्ञापन


कविता के पति प्रवीन की मौत के बाद उसने अपनी बेटी की शादी गांव सैय निवासी सतपाल के साथ 13 दिसंबर 2021 को की थी। शादी के दो माह बाद ही ससुराल वालों उसकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने व पहली शादी से हुई बेटी को अपने साथ लाने पर तंग करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को उन्हें वारदात की सूचना मिली तो वे मौके पर पहुंचे। मृतका कविता के पिता हरीपाल ने बताया कि उसकी बेटी खुद जलकर मरने वाली नहीं थी। हरीपाल ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी और दोहती को ससुराल वालों ने दहेज के लिए जला कर मारा है। मृतका के जीजा सुखपाल ने बताया कि कविता का पति डेढ़ साल की तनवी को लौटाना चाहता था। इसको लेकर वो कविता को तंग करता था।  

 

गांव सैय निवासी सतपाल के घर में एक तरफ महिला व उसी के समीप उसकी बेटी का शव जली हुई हालत में बरामद हुआ है। पुलिस दोनों के शवों का चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराएगी। फिलहाल मामले की तहकीकात की जा रही है, वहीं फॉरेंसिक टीम ने भी मौके का मुआयना कर तथ्य जुटाए हैं। - पवन शर्मा, इंचार्ज सदर पुलिस थाना भिवानी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed