{"_id":"66857c8123039a8ed80c5180","slug":"bhiwani-pet-dog-and-owner-died-due-to-electric-shock-due-to-illegal-connection-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: अवैध कनेक्शन से करंट लगने से पालतू कुत्ते व मालिक की मौत, फार्म हाउस संचालक व टोल मैनेजर पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: अवैध कनेक्शन से करंट लगने से पालतू कुत्ते व मालिक की मौत, फार्म हाउस संचालक व टोल मैनेजर पर केस दर्ज
Wed, 03 Jul 2024 09:59 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 03 Jul 2024 09:59 PM IST
सार
भिवानी में अवैध कनेक्शन से करंट लगने से पालतू कुत्ते व मालिक की मौत हो गई। बिजली चोरी कर अवैध कनेक्शन बामला टोल के पास फार्म हाउस व टोल पर ले जा रखा था। मृतक के पिता की शिकायत पर फार्म हाउस संचालक व टोल मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के भिवानी में भिवानी-रोहतक मुख्य मार्ग पर गांव बामला टोल के पास बिजली के अवैध कनेक्शन से करंट लगने से पालतू कुत्ते समेत उसके मालिक की मौत हो गई। मृतक के पिता की शिकायत पर सदर पुलिस ने टोल के मैनेजर व फार्म हाउस संचालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में सुखपुरा चौक रोहतक निवासी सुनील ने बताया कि उनके तीन अविवाहित बच्चे थे। इनमें दो लड़के और एक लड़की शामिल हैं। उनका 22 वर्षीय बेटा दीपांशु वाहन चालक था। उसे कुत्ते पालने का शौक था। दीपांशु मंगलवार को गाड़ी में कुत्ते को लेकर भिवानी जा रहा था। कुछ देर बाद उसके दोस्त अमित ने उन्हें बताया कि बामला टोल के पास दीपांशु को करंट लगा है।
विज्ञापन
इस आधार पर वह मौके पर पहुंचे तो वहां कुत्ता मृत पड़ा था और दीपांशु को अस्पताल ले जाया गया था। वहां चिकित्सकों ने दीपांशु को मृत घोषित कर दिया। सुनील ने घटना स्थल पर पहुंचकर देखा कि वहां टोल के पास ही प्रेम रत्न नामक फार्म हाउस और स्विमिंग पूल है।
विज्ञापन
इस फार्म हाउस के मालिक ने अवैध रूप से लापरवाही से लोहे के कांटेदार तारों के साथ से बिजली की तार टोल तक पहुंचाई थी। फार्म हाउस के मालिक की लापरवाही से उनके बेटे और कुत्ते की मौत हो गई।
सुनील ने फार्म हाउस मालिक और टोल प्रबंधक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। सदर पुलिस थाने के जांच अधिकारी एचसी सुशील कुमार ने बताया कि सुनील की शिकायत पर फार्म हाउस के मालिक और टोल प्रबंधक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।