फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, satyender murder, police, arrested, one accused, four days, remand

सतेंद्र हत्याकांड: पुलिस ने दबोचा एक नामजद आरोपी, चार दिन के रिमांड पर

Sun, 08 Jan 2017 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 08 Jan 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, satyender murder, police, arrested, one accused, four days, remand
- फोटो : social media
चरखी दादरी के साहूवास निवासी सतेंद्र उर्फ काला हत्याकांड के एक आरोपी को सदर थाना पुलिस टीम ने शुक्रवार को ढाणी फाटक के समीप से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। फतेहगढ़ निवासी आरोपी को शनिवार सुबह कोर्ट में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड अवधि के दौरान वारदात में उसके साथ संलिप्त अन्य साथियों का पता लगाने के लिए पुलिस पूछताछ करेगी। वहीं, प्रदीप व उसके गुर्गों को पकड़ने के लिए शनिवार को भी सीआईए व दादरी सदर थाना टीमों की दबिश जारी रही, लेकिन अन्य नामजद आरोपियों के बारे में अभी कोई जानकारी हाथ नहीं लगी है।
विज्ञापन


मंगलवार को गैंग सरगना प्रदीप व उसके गुर्गों ने काला गैंग सरगना सतेंद्र उर्फ काला की साहूवास स्थित उसके घर में घुसकर गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। प्रदीप ने अपने भाई शराब ठेकेदार संदीप कासनी की हत्या का बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया था। इससे पहले भी करीब चार माह पूर्व प्रदीप अपने गुर्गों सहित संदीप हत्याकांड में शामिल रहे सतेंद्र के साथी ढाणी फौगाट निवासी खिलावनचंद की हत्या कर चुका है। इस मामले में शुक्रवार को साहूवास की पंचायत भी जिला पुलिस कप्तान से मिली थी। एसपी ने मृतक सतेंद्र के परिजनों व पंचायत को जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाने के साथ-साथ प्रदीप कासनी व पवन बौंद पर इनामी राशि रखने की प्रक्रिया शुरू करने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम ही सदर थाना टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि सतेंद्र हत्याकांड में नामजद आरोपी फेतहगढ़ निवासी अंकित ढाणी फाटक के समीप खड़ा है। सूचना पाकर जांच अधिकारी एसआई गल्लाराम ने अपनी टीम सहित मौके पर दबिश दी और अंकित को धर दबोचा। पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में अंकित ने हत्याकांड को लेकर कोई खास खुलासा नहीं किया। शनिवार सुबह उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से अन्य साथियों का पता लगाने के लिए पुलिस टीम ने उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। वहीं, शनिवार को भी सीआईए व सदर टीमों ने प्रदीप कासनी व उसके गुर्गों की गिरफ्तारी के लिए कई जिलों की खाक छानी, लेकिन पुलिस टीमों के हाथ सफलता नहीं लगी। वारदात के अगले दिन से ही पुलिस की ये टीमें इनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत है। वहीं, प्रदीप कासनी की जल्द गिरफ्तारी नहीं होने पर मृतक सतेंद्र के चाचा संजय ने पुलिस कप्तान को आत्महत्या की चेतावनी भी दी थी। इस चेतावनी के बाद से जहां मामला और गंभीर हो गया था तो वहीं, गैंगवार का डर भी लगातार बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुप्त सूचना पर किया गिरफ्तार
गुप्त सूचना के आधार पर ढाणी फाटक के समीप से अंकित फतेहगढ़ को हमने गिरफ्तार किया है। शनिवार सुबह उसे कोर्ट में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। प्रदीप कासनी व उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए भी दबिश जारी है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत्त है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी अंकित को साथ लेकर कई संभावित ठिकानों पर दबिश भी दी गई।
जांच अधिकारी गल्लाराम, कार्यवाहक सदर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed