फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, sarpanch, against, rti, break, hand, lag

सरपंच के खिलाफ आरटीआई लगाने वाले की तोड़ी टांगें

Thu, 21 Jul 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 21 Jul 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, sarpanch, against, rti, break, hand, lag
पीटा - फोटो : अमर उजाला
 सरपंच के खिलाफ आरटीआई लगाकर और कोर्ट में केस दायर वाले एक युवक की कुछ लोगों ने दोनों टांगें और हाथ तोड़ डाले। लाठी और रॉड से हमलाकर आरोपी उसे मरा समझकर फरार हो गए। आरटीआई एक्टिविस्ट राजकुमार के परिजनों ने सरपंच पति और उसके साथियों पर हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसमें अभी किसी के खिलाफ केस दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन


 आरटीआई कार्यकर्ता राजकुमार के भतीजे विकास ने बताया कि उसका चाचा बुधवार को खेत में गया था। इसी दौरान गांव के सरपंच का पति और कुछ अन्य लोगों ने आरटीआई लगाने का उलाहना देकर मारपीट शुरू कर दी। कुछ देर बाद उसको मृत समझकर सभी आरोपी फरार हो गए। इस हमले में आरटीआई कार्यकर्ता राजकुमार के हाथ में तीन, एक टांग में दो जबकि दूसरे टांग में एक फ्रैक्चर आया है। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद राजकुमार को हिसार रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


आज कोर्ट में है तारीख
विकास ने बताया कि राजकुमार ने सरपंच की योग्यता के कागजात लेकर चुनाव आयुक्त और भिवानी न्यायालय में केस कर रखा है। इस केस में राजकुमार की गवाही 21 जुलाई को होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव बडेसरा में दो पक्षों में झगड़ा हुआ है। इस मामले में एक युवक गंभीर घायल है। घायल के बयान के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
रमेश कुमार, एसएचओ बवानीखेड़ा
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed