फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, sandeep murder case, lucky, include, murder

सतेंद्र हत्याकांड: ढाणी फौगाट का लक्की भी था हत्याकांड में शामिल

Mon, 09 Jan 2017 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 09 Jan 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, sandeep murder case,  lucky, include, murder
- फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
सतेंद्र उर्फ काला हत्याकांड में पुलिस गिरफ्त में आए अंकित फतेहगढ़ ने ढाणी फौगाट निवासी लक्की के भी मामले में संलिप्त होने का खुलासा किया है। रिमांड अवधि के पहले दिन अंकित ने बताया कि हाल फिलहाल प्रेम नगर निवासी लक्की उसका स्कूली सहपाठी रहा है और वह हत्याकांड वाले दिन उसके साथ साहूवास सतेंद्र के घर पर गया था। वहीं, फिलहाल पुलिस टीमों के हाथ प्रदीप कासनी गैंग को और कोई गुर्गा नहीं लगा है। हालांकि पुलिस टीमों की दबिश लगातार जारी है।


सतेंद्र हत्याकांड में अब सदर थाना व सीआईए टीम के रडार पर प्रदीप कासनी के साथ-साथ रेकी के लिए पहुंचा लक्की भी है। हत्याकांड में पुलिस के हाथ अंकित फतेहगढ़ के रूप में एक सफलता भी लग चुकी है। आरोपी अंकित को पुलिस ने कोर्ट से चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया हुआ है। रिमांड अवधि के पहले दिन अंकित ने खुलासा किया कि तीन दिसंबर को उसके साथ सबसे पहले सतेंद्र के घर पर लक्की गया था और वह सतेंद्र से मिलने के बाद बाइक का बहाना बनाकर बाहर आ गया था। उसका इशारा पाकर ही प्रदीप कासनी ने अपने गुर्गों के साथ सतेंद्र पर गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने रविवार को भी प्रदीप गैंग के गुर्गों सहित लक्की को पकड़ने के लिए कई जगहों पर दबिश दी। जिला पुलिस कप्तान सुनील दलाल ने प्रदीप  कासनी को पकड़ने के लिए सदर थाना व सीआईए की दो टीमें गठित कर रखी है। इस संबंध में अतिरिक्त सदर थाना प्रभारी गल्लाराम ने बताया कि अंकित ने खुलासा किया है मूल रूप से ढाणी फौगाट व फिलहाल प्रेमनगर में रहने वाला लक्की उसके साथ सतेंद्र के घर गया था और उसके इशारा पाकर प्रदीप अपने साथियों सहित सतेंद्र के घर में घुसा था। लक्की सहित प्रदीप को पकड़ने के लिए दबिश जारी है। जल्द से जल्द सभी आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed