{"_id":"586e8b694f1c1b07651591d3","slug":"bhiwani-news-pradeep-satyender-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदीप ने समझौते के लिए रुपये लिए और फिर भी कर दी सतेंद्र की हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रदीप ने समझौते के लिए रुपये लिए और फिर भी कर दी सतेंद्र की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
चरखी दादरी में सतेंद्र हत्याकांड को अंजाम देने वाले हत्यारों का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया। सदर पुलिस व सीआईए टीमों की दूसरे जिलों में दबिश लगातार दूसरे दिन भी जारी रही। वहीं, मृतक के परिजनों ने मुख्य आरोपी प्रदीप संदीप की हत्या मामले में लाखों रुपये लेकर भी समझौता न करने और बदला लेने के उद्देश्य से सतेंद्र उर्फ काला को मौत के घाट उतारने की बात कही है। वीरवार देर रात तक पुलिस के हाथ हत्यारोपियों के बारे कोई पुख्ता सुराग नहीं लगा था। बुधवार देर रात सीआईए टीम ने गांव साहुवास पहुंचकर मृतक के परिजनों से बातचीत की और सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की।
मृतक सतेंद्र के चाचा संजय कुमार ने बताया कि 8 जुलाई 2011 को शराब ठेकेदार संदीप कासनी की गोली मार हत्या कर दी गई थी। मामले में संदीप के परिजनों ने सतेंद्र सहित पांच अन्य पर पर मामला दर्ज करवाया था। इस हत्याकांड के सभी आरोपियों से मृतक संदीप के भाई प्रदीप ने समझौता करने की बात कही थी। मृतक के चाचा ने बताया कि समझौते के लिए उन्होंने प्रदीप को 25 लाख रुपये दिए थे, लेकिन इसके बाद भी संदीप के परिजनों ने सतेंद्र व उसके साथियों को सजा दिलवाई। संजय ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले सतेंद्र व उसके साथी पैरोल पर बाहर आए थे। मृतक संदीप कासनी के भाई प्रदीप ने 10 अगस्त 2016 को ढाणी फौगाट निवासी खिलावनचंद की मंदिर परिसर में गोली मारकर हत्या कर दी थी और अब सतेंद्र को भी सरेआम मौत के घाट उतार दिया। मृतक के परिजनों का कहना है कि अगर जल्द ही पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो फिर वो आगामी कार्रवाई की रणनीति तय करेंगे। मृतक के चाचा संजय ने बताया कि गिरफ्तारी की मांग को लेकर वो एसपी सुनील दलाल से भी मुलाकात करेंगे।
लगातार दबिश दे रही है टीमें
पुलिस टीमें हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं। वीरवार को भी भिवानी, झज्जर व रोहतक जिलों में भी दबिश दी गई है। संदिग्ध युवकों से भी पुलिस पूछताछ की जा रही है। जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
गल्लाराम, एसआई सदर थाना