फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, paper leak matter, pawan saini, raid, police, recover, four lakh

पेपर लीक मामला: पवन सैनी के घर छापा मार पुलिस ने बरामद किए चार लाख

Thu, 22 Dec 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 22 Dec 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, paper leak matter, pawan saini, raid, police, recover, four lakh
रिमांड - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
भिवानी में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की क्लर्क परीक्षा का पर्चा लीक करने के बदले 21 लाख रूपये ले चुके पीटीआई पवन सैनी के घर पुलिस ने छापा मारा। पुलिस ने घर से चार लाख की नगदी बरामद की। तीन दिन के रिमांड के बाद उसे बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से दो दिन के और रिमांड पर लिया गया।
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के क्लर्क पद की लिखित परीक्षा के लीक पर्चे में पुलिस के सामने हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस ने मास्टर माइंड रोहतक में एकेडमी चलाने वाले जितेंद्र सिवाच, शिक्षक अनिल पंघाल, जैमर सुपरवाइजर अजय जांगड़ा को रिमांड के बाद जेल भेज दिया है। तीन दिन के रिमांड के बाद पवन सैनी को बुधवाद दोपहर में कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे दो दिन के और रिमांड पर लिया गया। पुलिस पूछताछ में अब तक पांच पेपर लीक करने की बात कहने वाले पीटीआई पवन सैनी ने बताया कि उसने अब तक जितेंद्र सिवाच से 21 लाख रूपये वसूले है। जिसके बाद पुलिस ने रूपयों की रिकवरी के लिए पीअीआई पवन सैनी को साथ लेकर उसके घर छापेमारी की। पुलिस ने उसके घर से चार लाख रुपये की नगदी बरामद की। पुलिस ने जैमर सुपरवाइजर अजय जांगड़ा से भी साढ़े छह लाख रूपये बरामद किए।
विज्ञापन

मामले में डीएसपी व स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम के इंचार्ज विजय देशवाल ने बताया कि पवन सैनी को दो दिन के और रिमांड पर लिया गया है। उससे रिकवरी के प्रयास किए जा रहे हैं। जिन आठ लोगों के जैमर सुपरवाइजर ने आई-कार्ड बनाए थे, उनकी गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed