{"_id":"5856e3584f1c1b8e67c06165","slug":"bhiwani-news-paper-leak-case-four-district-exam-center-answer-kee-reached","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेपर लीक मामला: चार जिलों के परीक्षा केंद्रों में पहुंचाई गई आंसर-की ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेपर लीक मामला: चार जिलों के परीक्षा केंद्रों में पहुंचाई गई आंसर-की
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
पेपर लीक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की क्लर्क परीक्षा का पर्चा लीक कर चार जिलों के अनेक परीक्षार्थियों तक आंसर-की पहुंचाई गई। चार संडे की परीक्षाओं के पर्चे लीक किए गए। ये खुलासा पकड़े गए मास्टर माइंड जितेंद्र सिवाच और पेपर लीक करने वाले पीटीआई पवन सैनी ने किया है।
10 दिसंबद को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की क्लर्क परीक्षा के दौरान आंसर-की के साथ परीक्षार्थी पकड़े जाने के बाद पेपर लीक मामले में रोज नए खुलासे हो रहे है। पानीपत से मोबाइल से फोटो खिंच पर्चा लीक करने वाले पवन सैनी को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। पूछताछ में पवन ने अब चार रविवार को हुई परीक्षाओं के पर्चे लीक करने की बात कबूली है। प्रति पर्चा लीक करने के पांच लाख वसूलने वाले पवन सैनी ने बताया है कि उसने लगातार चार रविवार के पर्चें की फोटो खींच रोहतक में एकेडमी चलाने वाले जितेंद्र सिवाच को भेजी। जिसके बाद पर्चों के सवालों को हल कर आंसर की बनाई गई।
पकड़े गए एकेडमी संचालक जितेंद्र सिवाच ने खुलासा किया है कि उसने चार जिलों के परीक्षा केंद्रों पर आंसर-की पहुंचाई है। इनमें भिवानी के अलावा रोहतक, हिसार, पानीपत जिला शामिल है। इनके परीक्षा केंद्रों पर भी इसी तरह सेटिंग कर आंसर-की पहुंचाई गई।
विज्ञापन
40 मिनट तक पहुंचाते थे आंसर-की, सवा घंटा होता था नकल का
पूछताछ में सामने आया है कि पर्चा लीक कर परीक्षा शुरू होने के 10 से 15 मिनट में जितेंद्र सिवाच तक पहुंचाया जाता। तब तक सभी डील वाले परीक्षार्थियों के कोड का पता किया जाता। पर्चा लीक होने के बाद रोहतक की एकेडमी में ही उसे हल कर आंसर की बनाई जाती और फिर हरेक जिलों में नियुक्त लोगों तक पहुंचाई जाती। वे उसका प्रिंट आउट करवा परीक्षार्थी तक पहुंचाते। 40 मिनट के अंदर-अंदर परीक्षार्थी तक आंसर-की पहुंचाई जाती। यानी करीब सवा घंटा परीक्षार्थी के पास नकल करने का होता।
पेपर लीक करने वाले पीटीआई पवन सैनी को तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ में अब उसने चार रविवार की परीक्षाओं के पर्चे लीक करने की बात कबूली है। वहीं जितेंद्र सिवाच ने बताया है कि उसने भिवानी के साथ रोहतक, पानीपत, हिसार के जिलों के परीक्षा केंद्रों पर भी आंसर-की पहुंचाई है। अभी जांच की जा रही है।
विजय देशवल, डीएसपी, इंचार्ज, स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम