फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, job, widow, gang rape

नौकरी दिलाने के बहाने विधवा से सामूहिक दुष्कर्म

Sat, 08 Oct 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 08 Oct 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, job, widow, gang rape
डेमो पिक
भिवानी में नौकरी दिलाने के बहाने से विधवा महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि दुष्कर्म का एक आरोपी खुद को आरटीए इंस्पेक्टर बता रहा है। फिलहाल पुलिस ने तीन के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


मामला नौ सितंबर की रात का है। पुलिस को दी शिकायत में सदर थाना क्षेत्र के एक गांव वासी विधवा महिला ने बताया कि गांव के ही एक युवक ने उसे एक व्यक्ति से मिलवाया और बताया कि यह आरटीए इंस्पेक्टर है। तूझे नौकरी लगवा देगा। जिससे तेरे बच्चों का लालन-पालन हो जाएगा। महिला ने बताया कि नौ नवंबर की रात करीब आठ बजे उक्त व्यक्ति अपने एक साथी के साथ शराब के नशे में उसके घर पहुंचा। उसके मन में था कि अधिकारी है तो घर में आने दिया। यहां उसने कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। उसके बाद दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले में महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर लक्ष्मी देवी ने बताया कि महिला ने दो सज्जन व मुकेश पर रेप का आरोप लगाया है जबकि गांव के ही एक युवक बजरंग पर उनसे मिलवाने का आरोप है। तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अभी जांच की जा रही है कि महिला जिसे इंस्पेक्टर बता रही है, वह है भी या नहीं। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed