फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, jat reservation movement, adampur, police station, fired, arrested

जाट आरक्षण मामला: आदमपुर पुलिस चौकी जलाने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Sat, 07 May 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
ब्यूरो अमर उजाला Updated Sat, 07 May 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, jat reservation movement, adampur, police station, fired, arrested
फाइल‌ पिक्‍चर
जाट आरक्षण आंदोलन में फैले उपद्रव के दौरान आदमपुर चौकी में आगजनी करने के गांव दूधवा निवासी इजराइल खान को सदर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस पहले भी गांव कलाली निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।  गौरतलब है कि जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान 20 फरवरी देर शाम गांव आदमपुर पुलिस चौकी में  उपद्रवियों ने आग लगा दी थी। घटना में चौकी के अंदर खड़े वाहन व जरूरी कागजात जलकर राख हो गए थे। इस दौरान पुलिस ने करीब तीन दर्जन अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया था। सदर थाना प्रभारी देशराज दहिया ने बताया कि चौकी को आग लगाने के मामले में वे पहले गांव कलाली निवासी राजबीर को गिरफ्तार कर चुके हैं। जिसे जेल भेजा जा चुका है। दूसरे आरोपी को गांव दूधवा से दबोचा गया है। 
विज्ञापन

 

पेट्रोल पंप फूंकने का आरोपी भी काबू
बौंदकलां। उधर जाट आरक्षण आंदोलन  के दौरान  गांव सांवड़ में पेट्रोल पंप पर आगजनी की घटना के आरोप में सीआईए पुलिस ने  सांवड़ निवासी संजय को गिरफ्तार किया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।  सीआईए पुलिस इंचार्ज शमशेर सिंह ने बताया कि संजय   से पूछताछ के आधार पर अन्य आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed