{"_id":"584ef0be4f1c1b686f649f42","slug":"bhiwani-news-hssc-paper-leak-special-investigation-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचएसएससी पेपर लीक मामले की जांच को एसआईटी गठित ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एचएसएससी पेपर लीक मामले की जांच को एसआईटी गठित
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Dec 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
पेपर लीक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) की क्लर्क परीक्षा का रविवार को हुआ लीक पर्चा 24 घंटे बाद भी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के लिए उलझन का सबब बना है। भिवानी पहुंचे शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने पर्चा लीक होने के मामले में स्थानीय अधिकारियों से जानकारी ली। साथ ही शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस बारे में जल्द उच्च स्तरीय बैठक की जाएगी। इसके बाद ही मसले पर कोई फैसला लिया जाएगा। इस बीच, डीएसपी की अगुवाई में एसआईटी गठित की गई। उधर, पुलिस ने पकड़े गए आरोपी युवक को कोर्ट में पेश किया जहां से चार दिन के रिमांड पर लिया गया। पुलिस युवक से पूछताछ में जुटी है।
रविवार को सायंकालीन शिफ्ट में हुई हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की क्लर्क पद की परीक्षा का पर्चा लीक हो गया था। भिवानी पब्लिक स्कूल में एक परीक्षार्थी को आंसर-की के साथ पकड़ा गया था। जिसके पास आंसर-की की कार्बन कॉपी थी। मिलान में आंसर-की सही पाई गई। जिसके बाद पकड़े गए युवक जींद जिले के नरवाना तहसील के गांव घोघडिय़ा वासी नरेंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
24 घंटे बाद भी पुलिस इस सनसनीखेज मामले की गुत्थी नहीं सुलझा पाई। सोमवार को लक्षचंडी महायज्ञ में आहुति डालने पहुंचे शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने भी पेपर लीक मामले में स्थानीय अधिकारियों से बात की। शिक्षा मंत्री ने बताया कि जल्द ही इस मसले पर उच्चस्तरीय बैठक की जाएगी। जिसके बाद परीक्षा रद की जानी चाहिए या नहीं का निर्णय लिया जाएगा। पेपल लीक मामले की जांच की जा रही है। जो भी इस मामले में दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इस बीच, एसपी अशोक कुमार ने इस मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन किया है। टीम की कमान डीएसपी विजय देशवाल के हाथ में दी है।
रातभर छापेमारी, कोर्ट से चार दिन का रिमांड
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा लीक करने के मामले में पकड़े गए आरोपी युवक को साथ लेकर रातभर सिविल लाइन थाना पुलिस छापेमारी करती रही। सोमवार दोपहर बाद आरोपी युवक को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे चार दिन के रिमांड पर लिया गया।
सिविल लाइन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संजय बिश्रोई ने बताया कि आरोपी युवक को अब कोर्ट से चार दिन के रिमांड पर लिया गया ै। जांच की जा रही है।