{"_id":"584ef3214f1c1b686f64a028","slug":"bhiwani-news-dr-bava-murder-protest-today-private-hospital-close","type":"story","status":"publish","title_hn":"डा. बावा के मर्डर के विरोध में आज बंद रहेंगे निजी अस्पताल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डा. बावा के मर्डर के विरोध में आज बंद रहेंगे निजी अस्पताल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Dec 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
doctor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी के डा. केएल बावा की हत्या से शहरभर के डाक्टरों में गुस्सा है। सायं को सभी डाक्टरों ने फैसला किया है कि मंगलवार को कोई भी निजी अस्पताल नहीं चलेगा। गुस्सा इतना है कि ओपीडी के साथ-साथ इमरजेंसी भी पूरी तरह बंद रखने का फैसला लिया है। साथ ही एक दिन में हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो स्टेट एसोसिएशन से बात कर प्रदेशस्तर पर आंदोलन या हड़ताल की जाएगी।
सोमवार को सुबह डॉ. केएल बावा के लापता होने की सूचना के बाद ही निजी अस्पतालों के चिकित्सक एकजुट होने लगे थे। हत्या की सूचना के बाद काफी डॉक्टर दादरी पहुंचे। सायं को सभी निजी अस्पतालों के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की जिला इकाई की बैठक हुई। बैठक के बाद सभी चिकित्सक पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार से मिलने पहुंचे। जहां पुलिस अधीक्षक ने चिकित्सकों को बताया कि उनकी टीम मामले की जांच करने में जुटी है और हमारा प्रयास है कि जल्द हत्यारों को काबू किया जाए।
पुलिस अधीक्षक से बैठक के बाद सभी निजी अस्पतालों के चिकित्सकों ने फैसला किया कि मंगलवार को भिवानी में हड़ताल की जाएगी। सभी निजी अस्पताल पूरी तरह बंद रहेंगे। न ओपीडी लगेगी और न ही किसी तरह की इमरजेंसी। यानी इमरजेंसी मरीजों की भी किसी भी प्राइवेट अस्पताल में कोई जांच नहीं होगी। कुछ चिकित्सकों ने सुझाव दिया कि जब तक हत्यारे काबू नहीं होते तब तक निजी अस्पतालों को बंद किया जाए। यहां तक कि शव का अंतिम संस्कार भी न किया जाए। इस पर अभी अंतिम फैसला नहीं लिया गया और मंगलवार की हड़ताल के बाद ही आगामी फैसला लिया जाएगा। एसपी से मिलने वालों आईएमए के जिला प्रधान डॉ. गौरव अरोड़ा व सचिव डॉ. दिव्यकीर्ति आहुजा, उपप्रधान डॉ. करण पूनिया, कोषाध्यक्ष डॉ. स्वस्ति शर्मा, डॉ. एमएल शर्मा, डॉ. रणबीर पंघाल, डॉ. प्रेम चराया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
बुधवार से प्रदेशभर में हो सकता है आंदोलन
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की जिला इकाई ने स्टेट एसोसिएशन को भी पत्र लिखा है। जिसके बाद यह तय हुआ है कि मंगलवार को जिलास्तर पर सभी निजी अस्पताल बंद रहेंगे और बुधवार से राज्य स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
डेडबॉडी से 30 किलोमीटर दूर मिली डाक्टर की कार
अब तक की जांच में सामने आया है कि डॉ. बावा करीब साढ़े आठ बजे घर से निकले। 08:40 पर उन्होंने अनाजमंडी के पास से पेट्रोल पंप पर 500 रुपये का गाड़ी में डीजल डलवाया। डॉ. बावा का शव रासीवास गांव की बणी में मिला है। यानी कितलाना से ही उन्हें डोहकी होते हुए रासीवास ले जाया गया। जहां उनकी हत्या कर शव बणी में फेंका गया। उनकी गाड़ी दादरी क्षेत्र के गांव कासनी व फतेहगढ़ के बीच रेलवे फाटक के पास जली हालत में मिली है। यानी करीब 30 किलोमीटर दूर। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि भिवानी की ही सीमा से डॉ. बावा को किडनैप कर रासीवास ले जाया गया जहां उनकी हत्या की गई। यहां के बाद सबूत मिटाने के लिए गाड़ी को कासनी व फतेहगढ़ के बीच ले जाकर जलाया गया। डॉ. बावा का फोन भी गाड़ी में जला मिला है।