फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, dr arora, firing, main accused, arrested

डॉ. अरोड़ा पर गोलियां दागने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Tue, 10 Jan 2017 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 10 Jan 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, dr arora, firing, main accused, arrested
- फोटो : social media
बवानीखेड़ा में गत एक जनवरी को डॉ. जगदीश अरोड़ा पर गोलियां चलाकर जान से मारने की कोशिश करने के मुख्य अपराधी को सोमवार सांय करीब पांच बजे भिवानी के रेलवे स्टेशन से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुख्य अपराधी की गिरफ्तारी से कस्बा और जिले की पुलिस ने चैन की सांस ली है।
विज्ञापन


एक जनवरी को डॉ. अरोड़ा के अस्पताल में घुसकर उन पर एक अन्य साथी के साथ तीन गोलियां चलाने के मुख्य आरोपी अजय गुर्जर को कस्बा पुलिस की टीम ने भिवानी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया। थाना प्रभारी श्रीभगवान ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अजय गुर्जर गोरखधाम एक्सप्रेस से भागने की फिराक में है। थाना प्रभारी ने हेड कांस्टेबल सुरेश, रमेश, सुनील और हेड कांस्टेबल अमरजीत को टीम में शामिल कर स्टेशन परिसर पर मौजूद अजय गुर्जर को दबोच लिया।
विज्ञापन


पुलिस की आठ टीमों को थी अजय गुर्जर की तलाश
अजय गुर्जर की पुलिस की आठ टीमों को तलाश थी। पिछले एक माह में अजय गुर्जर ने अपने साथियों के साथ मिलकर शराब ठेकेदार नंदी और डॉ. जगदीश अरोड़ा गोलियां चलाकर जानलेवा हमला किया। जिसमें शराब ठेकेदार नंदी बुरी तरह घायल हो गया। इन घटनाओं के बाद पुलिस की आठ टीमें अजय गुर्जर की तलाश में रात दिन छापेमारी कर रही थी। इन टीमों पर विशेष रूप से पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार देख रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई खुलासों की उम्मीद
थाना प्रभारी श्री भगवान ने बताया कि गोलीकांड के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी होने से पुलिस ने राहत की सांस ली है। पुलिस को आरोपियों के साथी की तलाश है और पुलिस उनके द्वारा उपयोग किए गए पिस्तौल को लेकर भी जांच करेगी। फिलहाल पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। अदालत से रिमांड मिलने के बाद ही मामले का पूरी तरह से खुलासा होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed