{"_id":"5839e8934f1c1b967413c7ce","slug":"bhiwani-news-crime-two-man-illegal-weapon-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो युवकों को अवैध हथियार सहित किया काबू ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो युवकों को अवैध हथियार सहित किया काबू
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : social media
विज्ञापन
बवानीखेड़ा में आईजी हिसार टीम ने गांव पुर-बवानीखेड़ा मोड से दो युवको को अलग-अलग मामलों में शुक्रवार देर रात अवैध हथियार व कारतूस सहित काबू किया है। आईजी हिसार के स्पेशल स्टाफ से सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि नाका बंदी के दौरान एक युवक पुलिस टीम को देखकर तेजी से चलने लगा। युवक को काबू कर तलाशी ली तो उसके पास एक 32 बोर का पिस्तौल तथा पांच कारतूस बरामद हुए। युवक की पहचान पुर निवासी संजय के रूप में हुई। इसी प्रकार एक अन्य युवक 12 बोर राइफल लिए हुआ था। जिसे काबू कर उससे लाइसेंस मांगा। तो राइफल का लाइसेंस उसका न होकर किसी दूसरे व्यक्ति के नाम था। पकड़ा गया युवक कपूर पुर गांव से है। पुलिस ने दोनों को आरोपी के खिलाफ थाना बवानीखेडा में शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है।