फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, crime, tractor, colapse, old person, toilet

शौच के लिए गए बुजुर्ग की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत

Wed, 20 Apr 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 20 Apr 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, crime, tractor, colapse, old person, toilet
लड़ाई देखकर बुजुर्ग की मौत
दिनोद गांव में शौच के लिए गए एक बुजुर्ग की ट्रैक्टर की साइड लगने से मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर हादसा करने का मामला दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


मामला सोमवार देर रात करीब 11 बजे का है। दिनोद वासी करीब 85 वर्षीय श्योराम मकान के सामने गली में ही चारपाई डालकर सोया हुआ था। देर रात वह शौच के लिए उठा। गली से ही गुजरे एक ट्रैक्टर-ट्राली ने उसे साइड मारी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे अजीत ने ट्रैक्टर चालक पर आरोप लगाया। जिसके बाद पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर हादसा करने का मामला दर्ज किया है। मामले में सदर थाना से हेड कांस्टेबल सुभाष ने बताया कि ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed