{"_id":"58067b254f1c1b434b70311b","slug":"bhiwani-news-crime-thief-three-arrested-planning","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की योजना बनाते धरे गए तीन शातिर चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की योजना बनाते धरे गए तीन शातिर चोर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी शहर में मकानों को अपना निशाना बना रहे चोर गिरोह के तीन सदस्य आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गए। चोरी की योजना बनाते हुए धरे गए। पूछताछ में खुलासा हुआ कि लंबे समय से यह चोर गिरोह सक्रिय है और घरों में सेंधमारी कर नगदी और आभूषण चोरी करता था। दो बड़ी वारदातों का खुलासा भी हुआ। गिरोह के सरगना भुंडू व एक अन्य साथी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। एंटी व्हिकल थैफ्ट पुलिस टीम के इंचार्ज कृष्ण मलिक ने बताया कि गश्त के दौरान कैलाश, पवन व अमरजीत को चोरी की योजना बनाते गिरफ्तार किया और पूछताछ में चोरी की दो बड़ी वारदातों का खुलासा हुआ है। आरोपियों से 15 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। फिलहाल पुलिस चोरी के आभूषण व नगदी की बरामदगी के साथ-साथ गिरोह के सरगना भुंडू व उसके पांचवें साथी निक्कू की तलाश कर रही है।
लाखों की दो चोरियां कबूली
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि गिरोह के मुखिया भुंडू ने अपने साथी चोर बृजवासी कॉलोनी वासी कैलाश, बालाजी कॉलोनी वासी पवन नानू, न्यू उत्तम नगर निवासी अमरजीत सिंह व निकू के साथ मिलकर अनेक चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। इनमें मंडी टाऊनशिप में 25 दिसंबर 2015 को सुरेंद्र नामक व्यक्ति के सेंधमारी कर तीन लाख रुपये की नगदी तथा करीब पांच लाख रुपये के आभूषण चुराये। पांच फरवरी को रुद्रा कॉलोनी वासी नारायण गौतम के घर से लाखों रुपये के जेवर व नौ हजार रुपये की नगदी चुराई थी।