{"_id":"57fa9f3f4f1c1bc16028e6cf","slug":"bhiwani-news-crime-thief-gang-two-members-lakh-ornaments","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोर गिरोह के दो सदस्यों से लाखों के जेवरात बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोर गिरोह के दो सदस्यों से लाखों के जेवरात बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चरखी दादरी में सीआईए ने चोर गिरोह के सदस्यों की निशानदेही पर लाखों के चोरी के जेवरात बरामद किए हैं। चोरों को दो दिन के पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
सीआईए इंचार्ज शमशेर सिंह ने बताया कि पिछले साल 21 सितंबर को गांव ढ़ाणी फौगाट निवासी देवकीनंदन व उसके भाईयों के मकान में करीब दस लाख रुपये की चोरी हो गई थी। चोरो ने मकान में घुसकर बाहर से कमरे की कुंडी लगा वारदात को अंजाम दिया था। यह मामला स्रीआईए को सौंप दिया गया था। सीआईए पुलिस चोरों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी। दो रोज पहले सीआईए पुलिस ने क्षेत्र से चोर गिरोह के सदस्य राकेश निवासी आलापुर पलवल व अमरजीत निवासी मैना पंजाब को दबोच लिया था। शमशेर सिंह ने बताया कि राकेश के कब्जे से चोरी की सोने की तीन अंगूठी, एक जोड़ी पाजेब व एक तागड़ी गुच्छा और चोर अमरजीत के कब्जे से सोने की अंगूठी, सोने का मंगलसूत्र, सोने के टॉप्स सोने की झूमकी, सोने का लॉकेट, चांदी की एक जोड़ी पाजेब बरामद की है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ जाटुसाना में भी चोरी के मामले दर्ज हैं। आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।