फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, crime, shopkeeper, attack, bike ridfer, cash, snatch

दुकानदार पर हमला कर बाइक सवारों ने छीनी नकदी

Sun, 18 Sep 2016 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 18 Sep 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, crime, shopkeeper, attack, bike ridfer, cash, snatch
d
भिवानी के चरखी दादरी में गांव ढ़ाणी फौगाट रोड पर दुकानदार पर हमला कर बाइक सवार युवकों ने 22 हजार की नकदी छीन ली। पीड़ित दुकानदार ने इस संबंध में सदर पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है।
विज्ञापन


गांव ढ़ाणी  फौगाट निवासी कपिल की शहर के ढ़ाणी फाटक के समीप लोहे की दुकान है। दुकानदार कपिल ने बताया कि रात करीब साढ़े आठ बजे दुकान को बंद करके बाइक पर सवार होकर अपने गांव जा रहा था। रास्ते में बधवाना नहर के पुल के समीप  पहले से ही दो बाइक सवार सड़क  के किनारे खड़े थे। कपिल को आते देख हमलावर सड़क के बीच आ डटे इसे  देख कपिल ने अपनी बाइक रोक ली।  इसी बीच एक आरोपी ने अपनी हेलमेट कपिल के सिर में दे मारी जबकि दूसरे युवक ने कपिल की जेब से 22 हजार की नगदी उड़ा ली। नकदी छीनकर आरोपी दादरी शहर की ओर से भाग गए। दुकानदार कपिल ने बताया कि 16 सितंबर को वह सदर पुलिस थाने पहुंचा तथा घटना की शिकायत सदर पुलिस में दर्ज करवाई। सदर पुलिस थाना प्रभारी जगराम का कहना है कि पुलिस जल्द ही इस घटना की जांच कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed