{"_id":"58713fd44f1c1bdb07158476","slug":"bhiwani-news-crime-shop-theft-cloth-recover","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान से चुराया गया कपड़ा रिमांडवधि के दौरान बरामद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान से चुराया गया कपड़ा रिमांडवधि के दौरान बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
thief
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी में सिटी थाना पुलिस ने पिछले माह भक्त सिंह मार्केट में कपड़े की दुकान से चोरी करने वाले दोनों आरोपियों को दबोच लिया है। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर ले लिया है। जिनसे पुलिस ने चोरी का कपड़ा भी बरामद कर लिया है।
सिटी थाना के प्रधान सिपाही ऋषिदेव बूरा ने बताया कि पिछले माह 12 दिसंबर की रात भगत सिंह मार्केट स्थित एक कपड़े की दुकान में चोरी हो गई थी। कपड़े दुकान मालकिन शीला देवी ने इसकी शिकायत पुलिस को दी थी। उसके बाद से पुलिस लगातार आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही थी। पुलिस ने मामले में चरखी दरवाजा निवासी मनोज व बाला वाला मंदिर नजदीक रहने वाले कुलदीप को दबोचा था। दोनों ने चोरी की घटना कबूल कर ली है। जिन्हें शुक्रवार को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर दुकान से चोरी दो कंबल, दस सूट व दो कपड़े के थान बरामद कर लिए हैं। पुलिस अभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है जिनसे और भी कई खुलासे होने की संभावना है।