{"_id":"57e97a0e4f1c1bf70a575476","slug":"bhiwani-news-crime-scooter-unknown-two-and-half-lakh-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटर की डिग्गी से अज्ञात ने निकाले ढाई लाख ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूटर की डिग्गी से अज्ञात ने निकाले ढाई लाख
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
rupees note
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी के गांव मालियावास निवासी एक व्यक्ति के स्कूटर की डिग्गी में रखी ढाई लाख की नकदी पर अज्ञात ने हाथ साफ कर लिया। उक्त शख्स ने डिग्गी में रखे अन्य कागजात भी चोरी कर लिए। पीड़ित न मामले की शिकायत सिटी थाने में दर्ज करवाई है। पुलिस ने इस संबंध में ज्ञात पर मामला दर्ज कर लिया है।
सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में झज्जर जिले के गांव मालियावास निवासी सुरेश ने बताया कि सोमवार को वह दादरी के लोहारू रोड स्थित पीएनबी बैंक में रुपये निकलवाने आया था। यहां से उसने ढाई लाख रुपये की नकदी निकलवाई और इसे अपने स्कूटर की डिग्गी में रख दिया। सुरेश ने बताया कि अभी वह कुछ दूर ही चला था कि इसी दौरान उसका स्कूटर का टायर पैंचर हो गया। इसके बाद वह एक पैंचर की दुकान पर रुक गया। सुरेश ने बताया कि स्कूटर को स्टैंड पर लगाकर जब दुकान मालिक ने टायर खोलने के लिए चाबी-पाना निकालने के लिए डिग्गी खोली तो उसके होश उड़ गए। डिग्गी में रखी नकदी उसे गायब मिली। सुरेश ने बताया कि डिग्गी में नकदी के अलावा उसकी बैंक पास बुक, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य कई महत्वपूर्ण दस्तावेज गायब मिले। इसके तुरंत बाद उसने आसपास जाकर कागजात व नकदी की तलाश भी की लेकिन इस बारे कुछ पता नहीं चल पाया। सुरेश ने बताया कि बैक से चलने के बाद उसने कही स्कूटर खड़ा भी नहीं किया। इसके बाद उसने मामले की शिकायत सिटी थाना पुलिस से की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मालियावास निवासी सुरेश ने डिग्गी से नकदी गायब होने की शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही मामले का पटाक्षेप कर नगदी की बरामदगी करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
पवन कुमार, कार्यवाहक सिटी थाना प्रभारी