फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, crime, salesman, bike rider, rupees, fled, youth

सेल्समैन से 72 हजार रुपये छीन बाइक सवार दो युवक फरार

Mon, 21 Mar 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
ब्यूरो अमर उजाला Updated Mon, 21 Mar 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, crime, salesman, bike rider, rupees, fled, youth
दो युवक फरार - फोटो : अमर उजाला
रात को बदमाशों और चोरों ने आतंक मचाया। एक सेल्स मैन से 72 हजार रुपये छीन बाइक सवार दो युवक फरार हो गए। लोगों ने पीछा भी किया मगर अंधेरे का फायदा उठाकर बाइक सवार भागने में कामयाब रहे। सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हुई मगर युवकों का चेहरा साफ नहीं।  पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा सेक्टर 13 में दुकान का जाल काट चोर दुकान से करीब 80 हजार का सामान चोरी कर ले गए। चोरी की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दुकान में एंट्री से पहले छीना बैग और हो गए फरार
बाइक सवार स्नेचरों का निशाना बना सेल्समैन धर्मपाल। वह लोहड़ चौपटा में नेस्ले कंपनी की एजेंसी पर सेल्समैन है। रात करीब साढ़े सात बजे वह शहर में कलेक्शन के बाद दुकान पर आया था। जैसे ही अपनी मोपेड खड़ी कर दुकान में घुसने लगा, एक युवक आया और झटके से बैग छीन भागने लगा। पहले ही बाइक पर तैयार अपने एक साथी के साथ दोनों फरार हो गए। आरोपियों का पीछा भी किया मगर आरोपी भाग निकले। एजेंसी के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगा है मगर रात का समय होने के कारण आरोपियों के चेहरे साफ नहीं आए। एजेंसी संचालक मनीष ने बताया कि एजेंसी से सामान पूरे शहर में जाता है। धर्मपाल सर्राफा बाजार, पतराम गेट मार्केट से कलेक्शन करते हुए दुकान पर पहुंचा था। बैग में करीब 72 हजार रुपये की नगदी थी। जिसे बाइक सवार दो युवक छीन ले गए। आरोपियों में एक ने हेलमेट लगा रखा था और दूसरे का चेहरा अंधेरे के कारण नजर नहीं आया। सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।
विज्ञापन


खंगाली सीसीटीवी कैमरे की फुटेेज
जिस दुकान के बाहर रुपये छीने गए उसके सीसीटीवी कैमरे में आरोपियों के चेहरे साफ नहीं है। ऐसे में दुकान संचालक व आसपास के अन्य दुकानदारों ने शहर के जिन मार्गों से सेल्समैन गुजरा था, उनसे संपर्क साध वीडियो क्लिप ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकान का जाल काट 80 हजार का सामन चोरी
भिवानी। रात को चोरों ने सेक्टर 13 स्थित परचून की दुकान को अपना निशाना बनाया। चोर दुकान की छत का जाल काट करीब 80 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस को शिकायत दी मगर समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ था।

चोरों ने शनिवार रात सेक्टर 13 वासी नरेंद्र कुमार की परचून की दुकान को अपना निशाना बनाया। दुकान नंबर 155 में चोर छत के रास्ते घुसे। सबसे पहले दुकान में लगे जाल को काटा गया और फिर एंट्री कर चोरी को अंजाम दिया गया। चोरी का पता रविवार सुबह लगा, जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचा। पुलिस को दी शिकायत में दुकानदार नरेंद्र कुमार ने बताया कि वह रात करीब साढ़े नौ बजे दुकान बंद कर आया था। सुबह गया तो दुकान की छत में लगा जाल कटा हुआ था और अंदर सामान चोरी था। नरेंद्र ने बताया कि चोर महंगी कॉस्मेटिक सामान, स्टेशनरी व अन्य सामान चोरी कर ले गए। करीब 80 हजार रुपये का सामान चोरी किया गया। मामले में एसएचओ जय सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना आई है। चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed