फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, crime, rape, girl student, allegation, chang, suresh murder case

छात्रा ने सामूहिक दुष्कर्म का लगाया आरोप

Thu, 07 Jul 2016 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 07 Jul 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, crime, rape, girl student, allegation, chang, suresh murder case
प्रतीकात्‍मक इमेज

विज्ञापन
भिवानी के चांग के सुरेश हत्याकांड में उस समय नया मोड़ आ गया, जब दूसरे पक्ष के लोगों के साथ आई किशोरी ने डीएसपी के समक्ष आरोप लगाए कि मृतक सुरेश व उसके आधा दर्जन के करीब साथियों ने अपहरण कर दुष्कर्म किया था। उल्लेखनीय है कि पिछले महीने चांग गांव में युवक सुरेश की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। उस समय मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा था। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर दर्जनभर लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।

बुधवार को मामले में नया मोड़ आ गया और किशोरी सामने आई। किशोरी ने डीएसपी के समक्ष मृतक सुरेश व उसके करीब आधा दर्जन साथियों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। किशोरी ने बताया कि उसके साथ अनेक बार दुष्कर्म किया गया और बताने पर परिवार वालों को मारने की धमकी दी गई। किशोरी ने बताया कि उस दिन भी जबरन घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। इसी दौरान उसके परिजन आ गए। युवक का फोन देखा तो उसमें उसकी अश्लील विडियो बनाई हुई थी। किशोरी ने बताया कि उसके साथ दुष्कर्म करने वालों के फोन चेक किए जाए तो सारे खुलासे हो जाएंगे। पीड़ित ने न्याय की मांग की।
विज्ञापन


घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास
बाढड़ा क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म करने के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया है और जांच की जा रही है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि गांव के ही एक युवक ने जबरन घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ की और दुष्कर्म का प्रयास किया। उसने शोर मचाया तो मारपीट की और फरार हो गया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएचओ नन्ही देवी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को काबू किया गया है और पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed