फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, crime, quarrel, vehicle, try to, crushed

झगड़े के बाद गाड़ी से कुचलने का प्रयास

Fri, 30 Sep 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 30 Sep 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, crime, quarrel, vehicle, try to, crushed
कुचलने - फोटो : अमर उजाला
भिवानी  के बवानीखेड़ा में होटल पर खाना खाने के दौरान हुए झगड़े के बाद बाइक सवार दो युवकों को गाड़ी से कुचलने का प्रयास किया गया। दो बार गाड़ी से बाइक को टक्कर मारी गई। बाद में गाड़ी सीवर के मैनहॉल में फंस गई। जिसके बाद हमलावर मौके पर ही गाड़ी छोड़ फरार हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घायल युवकों की शिकायत पर चार नामजद व तीन-चार अन्य के खिलाफ हत्या प्रयास का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


मामला बुधवार रात थाना परिसर के सामने का है। जहां कार सवार सात-आठ युवकों ने बाइक सवार दो युवकों को दो बार टक्कर मारी। जमीन पर गिरे युवकों को कुचलने का प्रयास किया। गाड़ी सीवर के मैनहॉल में फंसी तो युवक भाग खड़े हुए। विवाद में बाइक सवार जाटू लुहारी वासी युवक अरुण और टोनी घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल अरुण और टोनी ने बताया कि रात को हांसी-भिवानी मार्ग पर एक होटल पर खाना खाने के दौरान उनका कुछ युवकों के साथ झगड़ा हो गया था। वहां मामला निपट गया। खाना खाने के बाद वे अपनी बाइक से अपने गांव लोहारी जाटू की तरफ चल पड़े। जब वे थाना परिसर के समीप पहुंचे तो पीछे से आई सफारी गाड़ी ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मारी। जिससे वे गिर गए। गाड़ी से दोबारा उनकी बाइक को टक्कर मारी गई और उन्हें कुचलने का प्रयास किया गया। गाड़ी में होटल पर झगड़ा करने वाले ही युवक सवार थे। टक्कर से वो दोनों बुरी तरह से घायल हो गए और युवकों की गाड़ी सीवरेज के मैनहाल में फंस गई। जिसके बाद युवक गाड़ी को छोड़कर मौके से फरार हो गए। थाना प्रभारी गल्लाराम ने बताया कि दो मोटरसाईकिल सवार युवकों को सफारी गाड़ी से टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने लोहारी जाटू निवासी अरूण और टोनी के ब्यान पर अजय, संपूर्ण यादव, रवि उर्फ फरसा, मिटठू गुर्जर व तीन-चार अन्य के खिलाफ हत्या प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed