Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The candidate had committed suicide after being harassed by an unknown blackmailer.

Kanpur News: अनजान ब्लैकमेलर से तंग आकर अभ्यर्थी ने दी थी जान

Tue, 03 Nov 2026 01:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
The candidate had committed suicide after being harassed by an unknown blackmailer.
कानपुर। रावतपुर के हितकारीनगर स्थित हॉस्टल में रविवार रात बहराइच के दौलतपुर निवासी नीट की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी शिवा सिंह (19) ने अनजान ब्लैकमेलर से तंग आकर खुदकुशी की। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के किसान पिता चंद्रवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि कुछ लोगों ने एआई की मदद से बेटे के साथ उनकी अश्लील फोटो तैयार की। इसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर रुपयों की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बीती 30 अक्तूबर को एक अनजान कॉलर ने फोन पर बेटे से अश्लील फिल्में देखने की बात कहकर उसे धमकाया। इसके कुछ देर बाद उसके व्हाटसएप पर उन दोनों की एडिटेड फोटो-वीडियो भेजे। बेटे पर रुपये न देने पर वायरल करने की धमकी दी। इससे दहशत में आए शिवा ने फोन कर उन्हें पूरी बात बताई। वह अगले दिन बहराइच के हुजूरपुर थाने शिकायत करने पहुंचे। वहां उन्होंने बेटे की थानेदार से भी बात कराई।
विज्ञापन

पुलिस ने भी उसे परेशान न होने की बात कहकर सिम बदलने की सलाह दी। पिता के अनुसार पुलिस ने आरोपी का मोबाइल नंबर ट्रेस करने की कोशिश की लेकिन वह स्विच ऑफ मिला। इस पर पुलिस ने उन्हें जांच कर सोमवार तक आने को कहा। वह घर जा रहे थे तभी ब्लैकमेलर ने उन्हें भी दोनों के साथ की अश्लील फोटो भेजी। रविवार को बेटे से दो से तीन बार बात हुई उन्होंने उसे तनाव न लेने की सलाह दी थी। उन्हें नहीं पता था कि कुछ ही घंटे में उसके मौत की खबर मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता के अनुसार ब्लैकमेलर कोई साइबर ठग है या हॉस्टल का ही कोई व्यक्ति साजिश में शामिल है उन्हें नहीं पता। रावतपुर कार्यवाहक थाना प्रभारी धर्मा कश्यप ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। हॉस्टल में साथ रहने वालों से भी पूछताछ की जा रही है। जांच में किसी युवती से बात करने का पता चला है। इसकी जांच की जा रही है।


-------
कमरे से मिलीं शराब की 16 खाली बोतलें

पुलिस के अनुसार फॉरेंसिक टीम ने अभ्यर्थी के कमरे की जांच की तो वहां शराब की 16 खाली बोतलें मिलीं। पिता का कहना है कि वह कभी कदार बिना बताए ही हॉस्टल पहुंच जाते थे। उन्हें कभी ऐसा नहीं लगा कि बेटा कोई गलत काम कर रहा है।


-------
डॉक्टर बनाने भेजा था, शव लेकर जा रहा हूं
पिता चंद्रवीर सिंह बेटे का शव देखकर फूट-फूटकर रोए। उन्होंने कहा कि बेटा हाईस्कूल में ब्लॉक में टॉपर रहा। साल 2025 में वह कानपुर में आया था। उसे डॉक्टर बनने के लिए भेजा था। उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि हाथों में शव लेकर लौटना पड़ेगा। शिवा के परिवार में मां सोनम, बहन अंजलि और छोटा भाई राज हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed