{"_id":"6ae8f24743178bbe42028b39","slug":"two-trucks-collide-on-highway-152-d-driver-from-rajasthan-dies-jind-news-c-199-1-sroh1006-163124-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: हाईवे 152-डी पर दो ट्रकों की भिड़ंत, राजस्थान के चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: हाईवे 152-डी पर दो ट्रकों की भिड़ंत, राजस्थान के चालक की मौत
विज्ञापन
फोटो 02जेएनडी04-मोहम्मद आरिफ खान का फाइल फोटो।
जींद। हाईवे 152-डी पर चाबरी टोल के पास दो ट्रकों की टक्कर में राजस्थान के सवाई माधोपुर निवासी 35 वर्षीय मोहम्मद आरिफ खान (चालक) की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
मृतक के भाई तारीफ खान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मोहम्मद आरिफ पेशे से ट्रक चालक था और उसके सात बच्चे हैं। 31 अक्तूबर को वह पंजाब की गोविंदगढ़ मंडी से लोहे की पाइप लादकर ट्रक में जयपुर जा रहा था। चाबरी टोल से करीब आधा किलोमीटर आगे जयपुर की ओर पहुंचने पर सड़क पर निर्माण कार्य चल रहा था जिसके चलते वाहनों को दूसरे रास्ते से निकाला जा रहा था।
इस दौरान आरिफ के ट्रक के आगे एक अन्य ट्रक चल रहा था। जब आरिफ ने अपने ट्रक को आगे निकालने का प्रयास किया तो दूसरे ट्रक के चालक ने लापरवाही और तेज रफ्तार से वाहन चलाते हुए अपना ट्रक उसके आगे लगा दिया और अचानक ब्रेक लगा दिए।
विज्ञापन
इससे आरिफ का ट्रक पीछे से उस ट्रक में जा टकराया और उसकी अगली केबिन उसमें घुस गई। हादसे में आरिफ गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक अपना वाहन मौके पर ही छोड़कर भाग गया।
सूचना मिलने पर राहगीरों और हाईवे कर्मचारियों ने मदद की और केबिन में फंसे आरिफ को बाहर निकालकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सदर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने ट्रक के अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। मामले की जांच जारी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।