{"_id":"571fb23d4f1c1beb7fa91ecd","slug":"bhiwani-news-crime-purse-pickpocket-beat","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्स चोरी करता जेबकतरा काबू, भीड़ ने की धुनाई ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पर्स चोरी करता जेबकतरा काबू, भीड़ ने की धुनाई
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
नए वित्तीय वर्ष का असर लोगों की जेब पर पड़ेगा
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामान्य अस्पताल की ओपीडी में किशोर का पर्स चोरी करते हुए जेबकतरा काबू किया गया। भीड़ ने जेबकतरे को काबू किया और धुनाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
मामला करीब साढ़े 11 बजे का है। रोहतक के डेयरी मोहल्ला का किशोर वरुण अपने मामा को दवाई दिलाने भिवानी सामान्य अस्पताल आया था। जब वह ओपीडी की लाइन में लगा था तो एक व्यक्ति ने उसका पर्स निकालने का प्रयास किया। वहां मौजूद महिलाओं ने उसे देख लिया और जेबकतरे को काबू कर लिया। भीड़ ने जेबकतरे को कुछ थप्पड़ भी जड़े और अस्पताल पुलिस चौकी के हवाले कर दिया। सूचना पर दिनोद गेट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची है। पकड़े गए जेबकतरे ने अपना गुनाह कबूल करते हुए माफी मांगी। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह 20 साल से जेबतराशी कर रहा है। पिछले करीब एक साल से बंद कर अपने गांव में जमींदारा करता था। लंबे समय बाद आज भिवानी आया था और फिर से जेब तरासी का मन बन गया। उसके पास कोई ब्लेड या अन्य हथियार नहीं है और सिर्फ दो उंगलियों के माध्यम से ही जेब से पर्स उड़ाता है। मामले में दिनोद गेट चौकी पुलिस जांच में जुटी है और समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हो पाया था। अस्पताल चौकी से एएसआई धर्मबीर सिंह ने बताया कि पकड़ा गया जेबकतरा दिनोद गेट चौकी पुलिस के हवाले कर दिया है।
महिला का पर्स चोरी
सामान्य अस्पताल में ही उपचार के लिए पहुंची एक महिला का भी पर्स चोरी कर लिया गया। महिला ने इसकी शिकायत चौकी में भी की। महिला ने बताया कि वह सुबह अस्पताल में आई थी और पर्स उसके प्लास्टिक के थैले में था। पर्स में करीब साढ़े 18 हजार की नगदी थी। उसे बाजार में खरीददारी भी करनी थी। महिला ने कोई लिखित शिकायत नहीं की, जिस कारण किसी तरह की पुलिस कार्रवाई नहीं की गई थी।
रुपयों से भरा पर्स लौटाया
सामान्य अस्पताल में ही किसी कार्य से पहुंचे बिधनोई के दो भाइयों को रुपयों से भरा एक महिला पर्स मिला। पर्स रुपयों से भरा था मगर दोनों का ईमान नहीं डोला। दोनों ने पर्स डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. सुनील कुमार को लौटा दिया। बिधनोई वासी राकेश व सुरजीत ने बताया कि वे अस्पताल परिसर में जा रहे थे तो उन्हें पर्स गिरा दिखाई दिया। उठाकर देखा तो उसमें रुपये थे। रुपये कितने थे यह नहीं गिने। रुपयों के अभाव में जिसका पर्स है उसका इलाज न रुके या कोई भी जरूरत हो सकती है। उन्होंने तुरंत रुपयों वाला पर्स डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. सुनील को लौटा दिया। डा. सुनील ने भी दोनों की इस ईमानदारी के लिए सराहना की और कहा कि आज भी इमानदारी जिंदा है।