फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, crime, nine, dowery, assulted, case, file

नौ के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज

Wed, 23 Nov 2016 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 23 Nov 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, crime, nine, dowery, assulted, case, file

विज्ञापन
भिवानी के बवानीखेड़ा में पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति, सास, ससुर सहित नौ लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में जाटूलोहारी निवासी महिला ने आरोप लगाया कि उसकी शादी भिवानी निवासी सुखपाल से 20 जून 2010 को हुई थी। उसने आरोप लगाया कि कुछ दिनों बाद ही उसके ससुराल पक्ष के लोग उसको दहेज की मांग को लेकर परेशान करने लगे और मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान 22 नवंबर 2011 को उसने बेटी को जन्म दिया। इसके बाद भी ससुराल पक्ष के लोग मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए दहेज की मांग की। उसने बताया कि दिसंबर 2012 को ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे बेटी सहित घर से निकाल दिया। जिससे उसकी व उसकी बेटी की हालात खराब हो गई। उन्होंने बताया कि इसी के चलते 20 मई 2013 को उसकी बेटी की बीमारी के चलते मौत हो गई। तंग होकर उसने ससुराल पक्ष के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी।
विज्ञापन


पुलिस  ने विवाहिता की शिकायत पर उसके ससुर जोगाराम, सास रोशनी, जेठ कमल व जेठानी सुमन, ननद कमलेश और बिमलेश सहित दो अन्य विनोद और नारनौल निवासी मुकेश के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी श्रीभगवान ने बताया कि जाटूलोहारी निवासी महिला की शिकायत पर ससुराल पक्ष के चार महिलाओं सहित नौ लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed