{"_id":"571fb4104f1c1b7827a91a27","slug":"bhiwani-news-crime-neck-woman-mother-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"गला घोंटकर महिला की हत्या, मां-बेटे पर मामला दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गला घोंटकर महिला की हत्या, मां-बेटे पर मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव मिताथल में दहेज के लिए दो बच्चों की मां की गला घोंट कर हत्या कर दी गई। महिला का शव घर में ही चारपाई पर मिला। मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि दहेज की कई बार मांग पूरी की और अब दहेज के लिए ही बेटी की हत्या कर दी गई। कुछ ग्रामीणों ने इसे फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की भी बात कही। डाक्टरों के बोर्ड ने महिला के शव का पोस्टमार्टम किया। पुलिस ने आरोपी मां-बेटे के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है।
मिताथल गांव में मंगलवार सुबह करीब 25 वर्षीय महिला निशा अपने घर चारपाई पर संदिग्ध हालत में मृत मिली। सूचना पर गुजरानी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची तो ग्रामीणों ने बताया कि महिला ने फांसी लगा ली। मामले की सूचना मृतका के मायके जींद जिला के गांव नंदगढ़ में दी गई। मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लाई। सामान्य अस्पताल में डाक्टरों के बोर्ड ने शव का पोस्टमार्टम किया। जिसमें साफ हुआ कि गला दबने से महिला की मौत हुई है। मृतका के पिता बलवान ने आरोप लाया कि करीब चार साल पहले उसकी बेटी की शादी मिताथल वासी रमेश के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसकी बेटी को दहेज के लिए तंग किया जा रहा था। इस बारे में कई बार रमेश व उसकी माता को समझाया भी, मगर वे नहीं माने और अब उसकी बेटी की जान ले ली। बेटी को करीब ढाई साल की एक बेटी और करीब एक साल का एक बेटा है।
मामले में गुजरानी चौकी इंचार्ज एसआई मनीराम ने बताया कि महिला निशा की गला घोंटकर हत्या की गई है। मृतका के पति रमेश व सास मूर्ति देवी के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।