फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, crime, nandgaon village, murder case, three, life imprisonment, court

हत्या के मामले में तीन को उम्रकैद

Tue, 31 Jan 2017 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 31 Jan 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, crime, nandgaon village, murder case, three, life imprisonment, court
court
भिवानी में करीब सवा दो साल पहले गांव नंदगांव में हुई युवक की हत्या के मामले में अदालत ने तीन को उम्रकैद व दो को तीन-तीन साल की सजा दी है। अदालत ने पांचों पर आर्थिक दंड भी लगाया है।
विज्ञापन


सोमवार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र शर्मा की अदालत ने नंदगांव के प्रदीप की हत्या के मामले में (धारा 302 के तहत) आरोपी प्रताप, जयपाल व सतेंद्र को उम्रकैद और 12-12 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। दो अन्य आरोपी  रोशनी व सचिन को भारतीय दंड संहिता की धारा 148 में दोषी करार देते हुए 3-3 साल कैद  तथा दो-दो हजार रुपये जुर्माने की सजा दी। जुर्माना अदा न करने पर दोषियों को अतिरिक्त कैद की सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन


ये था मामला
पुलिस की ओर से अदालत में पेश चालान के अनुसार, गांव नंदगांव निवासी रामफल ने सदर थाना में 23 नवंबर 2015 को दी  शिकायत में आरोप लगाया कि आपसी विवाद के चलते गांव के ही रहने वाले आरोपी प्रताप, जयपाल, सतेंद्र, रोशनी व सचिन ने उसके बेटे प्रदीप पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमले में प्रदीप घायल हो गया और अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस सिलसिले में आरोपियों के खिलाफ हत्या व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed