फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, crime, liquor shop, office, four lakh, servant, theft

ठेका कार्यालय से चार लाख ले उड़ा नौकर

Thu, 21 Jul 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 21 Jul 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, crime, liquor shop, office, four lakh, servant, theft
d

विज्ञापन
भिवानी के बाढड़ा में मंगलवार रात कस्बे के सतनाली रोड पर बने शराब ठेकेदारों के कार्यालय से एक नौकर कमरे व अलमारी का ताला तोड़ कर चार लाख दो हजार की नगदी उड़ा ले गए। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। नौकर नेपाल मूल का रहने वाला है।


बाढड़ा निवासी शराब ठेकेदार सुंदर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे क्षेत्र के गई गांवों में शराब आपूर्ति व मुख्य चौक स्थित ठेके पर शराब का कारोबार करते हैं। प्रतिदिन के कैश को कस्बे के सतनाली रोड पर बने कार्यालय में रखा जाता है और अगले दिन कैश भिवानी भेज दिया जाता है। कार्यालय के रखरखाव व रसोइये के तौर पर नेपाल निवासी राजेश नामक युवक को रखा हुआ है। मंगलवार को भी सारे दिन का कैश लगभग चार लाख दो हजार की राशि को कार्यालय पर बने कमरे के अंदर अलमारी में रख कर ताला लगा दिया तथा सभी कारिंदे एक-एक कर अपने घर चले गए और प्रतिदिन की भांति वहां पर नेपाल निवासी एक नौकर ही रह गया। सुबह जब वह कार्यालय पहुंचा तो अलमारी का ताला टूटा हुआ था और वहां पर रखा सारा कैश व एक एलसीडी गायब थी। उसने आसपास खोज की लेकिन वह भी गायब मिला। थाना प्रभारी जयपाल सिंह की अगुवाई में पुलिस स्टेशन की टीम ने मौका मुआयना कर नेपाली नौकर के परिचितों व उसके रिहायशी क्षेत्र की डिटेल खंगालनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed