फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, crime, inspection, police employee, drunker, run, stone, behind

जांच को गए पुलिस कर्मी के पीछे ईंटे लेकर दौड़ा शराबी

Tue, 18 Oct 2016 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 18 Oct 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, crime, inspection, police employee, drunker, run, stone, behind
शराबी

विज्ञापन
भिवानी में महिला से मारपीट और उसके बहन के पीछे कुल्हाड़ी लेकर दौड़ने के मामले की जांच के लिए पुलिस कर्मी को भी नहीं बख्शा गया। आरोपी पुलिस कर्मी के पीछे ईंट लेकर दौड़ा। इस दौरान हाथापाई हुई और पुलिस कर्मी के वर्दी भी फट गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामला रविवार दोपहर बाद करीब तीन बजे का है। मानहेरू गांव की एक महिला से उसका पति मारपीट करता है। महिला ने अपने मायके वालों को इस बारे में बताया तो महिला का भाई गांव पहुंचा। आरोपी ने महिला के भाई को भी नहीं बख्शा और उसके पीछे कुल्हाड़ी लेकर दौड़ा। व्यक्ति ने इसकी शिकायत सदर थाना में की।
विज्ञापन


इसी मामले में जांच के लिए हेड कांस्टेबल धर्म सिंह और सिपाही विजय गांव में पहुंचे। उक्त आरोपी व्यक्ति के घर पहुंचे तो व्यक्ति ने पुलिस कर्मचारियों पर ही हमला कर दिया। पहले ईंट लेकर उनके पीछे मारने दौड़ा और फिर हाथापाई की। हाथापाई के दौरान
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कर्मी धर्म सिंह की वर्दी भी फट गई। हंगामा हुआ और लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस कर्मियों ने आरोपी को काबू किया और उसका मेडिकल करवाया। मेडिकल जांच में सामने आया कि उसने शराब पी रखी थी। हेड कांस्टेबल धर्म सिंह ने बताया कि महिला के साथ भी उक्त व्यक्ति ने काफी मारपीट कर रखी थी। इसी की जांच करने गए थे। मामले की जांच कर रहे हेड कांस्टेबल राजेश ने बताया कि राजेंद्र नामक व्यक्ति के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, मारपीट व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed