{"_id":"5730e26a4f1c1b4335919ac4","slug":"bhiwani-news-crime-id-proof-dead-identification-dharmshala","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला में जमा आईडी प्रूफ से हुई मृतक युवक की शिनाख्त ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धर्मशाला में जमा आईडी प्रूफ से हुई मृतक युवक की शिनाख्त
ब्यूरो अमर उजाला
Updated Tue, 10 May 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोर्ट परिसर के बैक गेट के समीप जोहड़ में मृत मिले युवक की तीसरे दिन पहचान हो गई है। मृतक की पहचान रासीवासिया धर्मशाला में जमा आईडी प्रूफ के जरिए हुई। शिनाख्त के तुरंत बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को मामले की सूचना दी है। शव का पोस्टमार्टम मंगलवार सुबह पीजीआई रोहतक में करवाया जाएगा। मृतक करीब डेढ़ माह पहले दादरी आया था और धर्मशाला में ठहरा हुआ था।
गौरतलब है कि शनिवार सुबह शहीद दलबीर सिंह राजकीय विद्यालय से सटे जोहड़ में एक शव मिला था। शव को बाहर निकालने और जांच करने पर उसके आंख के पास गोली लगे होने व सुए से गोदने के निशान भी मिले थे। मृतक की शिनाख्त नहीं होने के कारण पुलिस कार्रवाई में पंच फंसा हुआ था। मृतक की शिनाख्त के लिए पुलिस ने शहर में जगह-जगह पर्चे लगवा रखे थे। सोमवार सुबह रासीवासिया धर्मशाला के मैनेजर ने पर्चा देखा तो तुरंत सिटी पुलिस से संपर्क साधा। मैनेजर ने बताया कि उक्त युवक 18 मार्च से उनकी धर्मशाला में कमरा किराए पर लेकर रह रहा था। मृतक युवक जोड़ों सहित अन्य रोगों का उपचार करना जानता था और इसी काम से वह दादरी आया था। थाना प्रभारी को उन्होंने मृतक का आईडी प्रूफ दिया तो मृतक की पहचान मध्यप्रदेश निवासी सलेंद्र कुमार मिश्रा के रूप में हुई। इसके तुरंत बाद सिटी पुलिस ने एमपी पुलिस से संपर्क साध घटना से मृतक के परिजनोें को अवगत करवाया।
हत्याकांड के पीछे नजर आ रही लूटपाट
शिनाख्त होने से पहले पुलिस मृतक की हत्या का कारण किसी रंजिश को ही मान रही थी। मृतक की शिनाख्त के दौरान ही पता चला कि वह तो दादरी में किसी को जानता भी नहीं था और केवल किसी काम से ही धर्मशाला से बाहर निकलता था। ऐसे में अब हत्या का कारण लूटपाट ही लग रहा है। हालांकि मामले की हकीकत पुलिस जांच में सामने आएगी मगर हत्याकांड के तार लूटपाट से ही जुड़े नजर आ रहे है।
विज्ञापन
रासीवासिया धर्मशाला में जमा मृतक के आईडी प्रूफ से उसकी पहचान मध्यप्रदेश निवासी सलेंद्र मिश्रा के रूप में हुई है। शव का पोस्टमार्टम मंगलवार सुबह पीजीआई में करवाया जाएगा। इस संबंध में अज्ञात पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस जांच कर आरोपी को गिरफ्तार कर जल्द ही हत्याकांड का खुलासा करेगी।
भूदेव सिंह, सिटी थाना प्रभारी