{"_id":"57fa9a784f1c1b3e7128e5b2","slug":"bhiwani-news-crime-gujrani-feeder-dead-body-found-not-recognise","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरानी फीडर में मिला शव, नहीं हुई पहचान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुजरानी फीडर में मिला शव, नहीं हुई पहचान
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
नहर में पड़ा शव
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवान की गुजरानी फीडर में एक शव पाया गया है। शव इतनी गली-सड़ी हालत में है कि यह भी पहचान नहीं हो रही कि महिला का है या पुरुष का। फिलहाल शव को सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है। शव का पीजीआई में पोस्टमार्टम होगा।
रविवार को सुबह गुजरानी फीडर में एक अज्ञात शव देखा गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर गुजरानी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को ग्रामीणों की सहायता से बाहर निकलवाया। शव पानी में पड़ा होने के कारण बुरी तरह गला हुआ है। कीड़ों और जानवरों ने भी उसे नोंच रखा है। शव इतना गला हुआ है कि यह भी पहचान नहीं हो रही। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लाई मगर गली सड़ी हालत में होने के कारण चिकित्सक ने पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। मामले में गुजरानी चौकी से जांच अधिकारी उपकार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही पता लगेगा कि मौत कैसे हुई।