फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, crime, friend, dhnana, boy, murder

दोस्त ने ही की थी धनाना के युवक की हत्या

Mon, 03 Oct 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 03 Oct 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, crime, friend, dhnana, boy, murder
crime demo - फोटो : MID DAY
भिवानी में पहले दोस्त को ईंट मारकर घायल किया। फिर उसके घर जाकर बताया और अस्पताल पहुंचाने में मदद भी की। अस्पताल में चार दिन के उपचार के बाद मौत हो गई। इसके बाद हत्या करने खुद ही गांव में चर्चा की तो बात परिजनों तक पहुंच गई। परिजनों ने पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने गिरफ्तार किया तो हत्या के मामले का पर्दाफाश हो गया।
विज्ञापन


21 सितंबर को हुई हत्या की वारदात के दस दिन बाद नाटकीय अंदाज में पटाक्षेप हुआ। 21 सितंबर को देर शाम करीब आठ बजे धनाना प्रथम वासी करीब 28 वर्षीय युवक नसीब गांव में ही गंभीर रूप से घायल हालत में मिला था। उसके दोस्त मदन ने इस बारे में उसके घर जाकर परिजनों को सूचित किया। फिर परिजनों की सहायता से अस्पताल पहुंचाया। सामान्य अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद नसीब को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान 26 सितंबर को उसकी मौत हो गई। घायल युवक की मौत के बाद आरोपी दोस्त ने स्वयं ही ग्रामीणों को बताया कि उसने नसीब को चोट मारकर हत्या की। पूरे गांव में यह बात फैली तो शनिवार को परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस में की। पुलिस ने शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को पकड़ा तो उसने सब बता दिया। ईंट-कपड़े बरामद करवाते हुए बताया कि उसकी नसीब के साथ कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद शराब के नशे में धुत्त नसीब को ईंट से चोट मारी। जिससे उसकी मौत हुई। मुंढाल चौकी इंचार्ज एएसआई रामकिशन ने बताया कि मृतक नसीब के पिता बलबीर सिंह की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी युवक मदन को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


परिजनों ने नहीं दी पुलिस में शिकायत
21 सितंबर को नसीब घायल हालत में मिला। पांच दिन तक उसका पीजीआई रोहतक में इलाज चला।2 6 को मौत हुई। मौत के भी पांच दिन बाद पुलिस ने सदर थाना में शिकायत देकर हत्या का आरोप लगाया। इतने दिन परिजनों को भी यकीन नहीं था कि हत्यारा कौन है। मृतक के पिता बलबीर सिंह ने बताया कि पहले हम सोच रहे थे कि लड़का ठीक हो जाए, वह स्वयं ही बता देगा कि किसने चोट मारी। अब पूरे गांव में बात उठी कि बेटे के साथी मदन ने ही हत्या की है। जिसके बाद हत्या की शिकायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed