फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, crime, foreigner, theft, luggage, thief

अमृतसर जा रहे विदेशियों का सामान चोरी, चोर पकड़ा

Sat, 26 Mar 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
ब्यूरो अमर उजाला Updated Sat, 26 Mar 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, crime, foreigner, theft, luggage, thief
सामान - फोटो : अमर उजाला
जयपुर से अमृतसर जा रहे दो जर्मन सैलानियों का सामान मानहेरू गांव के पास चुरा लिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बस स्टैंड से चोर को दबोच लिया। शुक्रवार को विदेशियों को उनका सामान लौटा दिया गया। चोर राजस्थान का रहने वाला है।
विज्ञापन


मामला 23 मार्च की रात का है। जर्मनी वासी ली शूमाकर व टिम जयपुर से अमृतसर जा रहे थे। वे अमृतसर में स्वर्ण मंदिर देखने जा रहे थे। मानहेरू और भिवानी के बीच में उनका सामान चोरी कर लिया गया। उन्होंने इसकी सूचना जीआरपी चौकी में की। दोनों ने बताया कि उनके सामान के दो बैग, एक कैमरा, पासपोर्ट, क्रेडिट कार्ड आदि सामान चोरी कर लिया गया। 23 की रात को चली ट्रेन 24 की सुबह पहुंची और उस दिन फाग था। ऐसे में बसें नहीं चल रही थी। जीआरपी चौकी पुलिस ने दोनों को साथ लेकर रेलवे स्टेशन व आसपास के क्षेत्र में गश्त की और फिर बस स्टैंड पहुंचे। जहां एक युवक उनका सामान लिए हुए था। दोनों ने अपना सामान पहचान लिया। पुलिस ने आरोपी युवक को दबोच लिया और सामान बरामद कर लिया। शुक्रवार को दोनों विदेशियों को उनका सामान लौटा दिया गया। दोनों ने बताया कि वे जर्मन के रहने वाले हैं और कर्नाटक में एफएसएल इंडिया एनजीओ में वालंटियर हैं। यहां वे नेत्रहीन व निशक्त बच्चों को नि:शुल्क अंग्रेजी सीखाते हैं। दोनों ने जीआरपी चौकी पुलिस का धन्यवाद किया। मामले में जीआरपी चौकी इंचार्ज ओमप्रकाश ने बताया कि चोर चोरी के बाद बस से भागने की तैयारी में था। मगर उस दिन बसें नहीं चल रही थी और चोर किसी अन्य वाहन के इंतजार में था। पकड़े गए चोर की पहचान राजस्थान के श्रीमहाबीर गांव करौली वासी देवेंद्र के रूप में हुई। देवेंद्र पर पहले भी चोरी के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed