फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, crime, dispute, four, people, injured

रंजिशन झगड़े में चार लोग जख्मी

Mon, 08 Aug 2016 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 08 Aug 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, crime, dispute, four, people, injured
crime - फोटो : demo pic
भिवानी के चरखी दादरी के गांव खेड़ी बूरा में पुरानी रंजिश के चलते हुए झगड़े में एक ही परिवार से महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया  है जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रुप से दो घायलों को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


सिविल अस्पताल में उपचाराधीन जगबीर ने बताया कि पिछले कई वर्षों से उनकी कुछ लोगों से रंजिश चली आ रही है। जगबीर ने आरोप लगाया कि उक्त लोग शराब पीकर उनके मकान के बाहर उत्पात मचाते हैं। शनिवार रात को इन लोगों ने उनके मकान के सामने बोतलें फेंकनी शुरू कर दी इसका  विरोध किया तो करीब दस लोगों ने उन पर ईंट व पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में जगबीर उसका भाई सोमबीर, भाभी रेखा और मां संतोष घायल हो गए। जगबीर व उसकी मां संतोष सिविल अस्पताल में उपचाराधीन हैं। चिकित्सकों ने सोमबीर व उसकी पत्नी रेखा की गंभीर हालत को देखते हुए सिविल अस्पताल से पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed