फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, crime, delhi, murder, arrested, youth

दिल्ली में हुई हत्या के आरोप में भिवानी का युवक गिरफ्तार

Mon, 16 May 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
ब्यूरो अमर उजाला Updated Mon, 16 May 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, crime, delhi, murder, arrested, youth
क्राइम
31 मार्च को दिल्ली के लाहौरी क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या करने के मामले में सीआईए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शहर के वीरवान पाना का रहने वाला है। आरोपी को जाटू लोहारी के पास मंढाणा रोड से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


हत्यारोपी को पुलिस ने शनिवार देर शाम काबू किया। सीआईए टीम ने रात्रि गश्त के दौरान जाटू लोहारी गांव के पास से दिल्ली में एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या करने के आरोपी नरेंद्र को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी नरेंद्र मूल रूप से भिवानी के वीरवान पाना का रहने वाला है। लेकिन पिछले काफी समय से दिल्ली में ही रहता है। सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर संजय बिश्नोई ने बताया कि नरेंद्र ने 31 मार्च को थाना लाहौरी क्षेत्र के मीडियम चौक पर अपने मालिक के इशारे पर उसके साथी प्रॉपर्टी डीलर फहीम की गोली  मारकर हत्या कर की। 
विज्ञापन


फहीम अपने साथी यूपी निवासी अमीर, परवेज, आजाद तथा मुश्ताक के साथ मिलकर प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। किसी बात को लेकर इन चारों साथियों की कहासुनी हो गई और फहीम की 31 मार्च को अन्य तीन साथियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस हत्या में भिवानी निवासी नरेंद्र भी हत्या में शामिल था। बिश्नोई ने बताया कि नरेंद्र के पास एक 312 बोर के देसी कट्टा भी बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान नरेंद्र ने दिल्ली में फहीम नामक व्यक्ति की हत्या में अपनी संलिप्ता कबूली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed