फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, crime, cow smuglar, shoot, collision

गोतस्करों और गोसेवकों में भिड़ंत, चलाई गोली

Fri, 29 Apr 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 29 Apr 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, crime, cow smuglar, shoot, collision
गोतस्कर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नया बाजार से गायों को गाड़ी में भरकर ले जा रहे गोतस्करों और गोसेवकों में देर रात भिड़ंत हुई। हांसी गेट से नया बाजार मार्ग पर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ। गोतस्करों ने गोसेवकों पर दो गोलियां भी चलाई। एक गोली एक डाक्टर के क्लीनिक के शटर के पार कांच के दो दरवाजे को चीरते हुए दीवार पर लगी वॉल पेंटिंग में लगी। गोतस्कर गोसेवकों की गाड़ी में टक्कर मारते हुए दादरी मार्ग पर फरार हो गए। पुलिस और गोसेवकों ने पीछा भी किया मगर गोतस्कर भागने में कामयाब रहे। एक गोतस्कर को पकड़कर गोसेवकों ने पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


मामला देर रात करीब साढ़े 12 बजे का है। गोतस्करों ने नया बाजार में जमघट लगाए रहने वाले लावारिस पशुओं में से दो गायों को अपनी पिकअप डाला गाड़ी मेें डाला। वहीं रहने वाले गोसेवक ने यह सब देख लिया। जिसके बाद तुरंत इसकी सूचना गो सेवकों को दी। सूचना मिलते ही गाड़ी में गोसेवक नया बाजार की ओर आने लगे। उधर गोतस्करों ने भागने का प्रयास किया। हांसी गेट से नया बाजार मार्ग पर गोसेवक और गोतस्कर आमने-सामने हुए। गोसेवकों ने पत्थर बरसाकर गोतस्करों को रोकने का प्रयास किया तो गोतस्करों ने गोली चलाई। गोसेवकों के अनुसार दो गोलियां चलाई गई। गोसेवकों ने गो तस्करों की पिकअप गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। बाद में गोतस्कर गोसेवकों की गाड़ी में टक्कर मारकर दादरी रोड पर भागने लगे। तीन गो तस्कर पैदल उतरकर बागड़ी मार्केट से भागने लगे। यहां गोसेवकों ने एक गो तस्कर को दबोच लिया। वहीं दादरी रोड पर पिकअप गाड़ी दौड़ा रहे गोतस्करों को पकड़ने के लिए पीछा किया। पुलिस ने भी सूचना मिलने के बाद गो तस्करों की गाड़ी का पीछा किया मगर नीमड़ीवाली गांव के पास गोतस्कर गायब हो गए। पकड़े गए एक गोतस्कर को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पकड़ा गया आरोपी मेवात का बताया जा रहा है। सिविल लाइन थाना और शहर थाना पुलिस ने रात को ही मौके का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह फिर से पुलिस मौके पर पहुंची और गोली चलने की पुष्टि के प्रयास शुरू किए। वहां दंत अस्पताल के शटर पर गोली का निशान मिला। क्लीनिक खुलवाकर देखा तो गोली शटर को चीरते हुए अंदर के दो शीशे के दरवाजे तोड़ते हुए वॉल पेंटिंग में लगी। पुलिस ने गोली का सिक्का पेंटिंग से बरामद किया। पुलिस ने शिकायत पर पशु तस्करों के खिलाफ हत्या प्रयास, पशु क्रूरता अधिनियम व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाल-बाल बचे, कई दिन से चल रहा था खेल
गोसेवक पंकज ने बताया कि उसका नया बाजार में घर है। रात को उसे अपने भाई को रेलवे स्टेशन पर ले जाने के लिए जाना था। वह घर से बाहर आया तो कुछ लोग जबरदस्ती पिकअप गाड़ी में गाय भर रहे थे। उसने तुरंत अपने साथी गोसेवकों को फोन किया। गोसेवक पंकज और बंसी ने बताया कि गाड़ी में सात-आठ गोतस्कर थे। गोसेवक संजय परमार ने बताया कि पिछले काफी दिन से यह खेल चल रहा था और वो उन्हें पकड़ने के प्रयास में थे।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई सारी घटना
हांसी गेट से नया बाजार मार्ग पर हुई गोसेवकों और गोतस्करों की पूरी भिड़ंत सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। जहां घटना हुई वहां से कुछ ही दूरी पर एक बैग की दुकान के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगा है। जिसमें सारी घटना रिकार्ड हुई।

शहर थाना क्षेत्र से चली गोली, सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मिली
हांसी गेट से नया बाजार मार्ग का एक ओर का हिस्सा शहर थाना क्षेत्र का है और दूसरी तरफ का हिस्सा सिविल लाइन थाना क्षेत्र का। ऐसे में जहां झगड़ा हुआ और गोली चलाई गई वह स्थान शहर थाना क्षेत्र का है और गोली जिस क्लीनिक के शटर पर लगी वह सिविल लाइन थाना क्षेत्र का। दोनों थानों की पुलिस में भी कार्रवाई को लेकर असमंजस की स्थिति बनी। बाद में शहर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गोतस्करों के खिलाफ हत्या प्रयास समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।


गोतस्करों को रोकने के दौरान गोसेवकों और गोतस्करों में झगड़ा हुआ है। गोतस्करों ने गोली चलाई है। एक गोतस्तकर पकड़ा गया है जो नूंह का रहने वाला फारून है। सभी सात-आठ गोतस्करों के खिलाफ हत्या प्रयास, पशु कू्ररता अधिनियम व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
संदीप शर्मा, एसएचओ, शहर थाना


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed