फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, crime, child, murder, stone, stick

किसी बड़े पत्थर या लाठी से की गई मासूम की हत्या

Mon, 11 Apr 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 11 Apr 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, crime, child, murder, stone, stick
पकड़े गए आरोपी ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं।
देवसर गांव में मासूम बच्चे की हत्या बड़ा पत्थर या कान के पास लाठी मारकर की गई है। कान के पास और सिर में लगी चोट ही बच्चे की मौत का कारण बनी। यह खुलासा हुआ है पोस्टमार्टम के बाद। पीजीआई में पोस्टमार्टम के बाद गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया। बच्चे की मौत को लेकर ग्रामीणों में रोष है और जल्द आरोपी नहीं पकड़े जाने पर कड़े कदम उठाने की बात ग्रामीणों ने कही। उधर पुलिस ने बच्चे के हत्यारों का सुराग लगाने के लिए रविवार को भी देवसर गांव का पहाड़ी क्षेत्र खंगाला।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि देवसर गांव से दो दिन से लापता सात वर्ष के बच्चे हिमांशु का शव शनिवार सुबह माता मंदिर के पीछे एक गड्ढे में जमा पानी में मिला था। करीब पांच सौ मीटर घसीटने के भी निशान थे। बच्चे के साथ कुकर्म भी किया हुआ था। पुलिस ने परिजनों के बयान पर हत्या और कुकर्म का मामला दर्ज किया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक ले जाया गया था।
विज्ञापन

रविवार दोपहर करीब 12 बजे पीजीआई में बच्चे के शव का पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम में मौत का कारण सिर में लगी चोट आया है। जांच में सामने आया कि कोई भारी चीज सिर के साइड वाले हिस्से में मारी गई। जिससे कान भी कटा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया और गमगीन माहौल में गांव में ही शव का अंतिम संस्कार किया गया। ग्रामीणों ने मौत पर रोष जताया और पुलिस की लचर कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाये। ग्रामीणों ने रोष जताते हुए कहा कि जल्द आरोपी नहीं पकड़े गए तो वे कठोर कदम उठाने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन में कार्रवाई नहीं तो एसपी कार्यालय का होगा घेराव
गांव देवसर वासी व लोक जनहित पार्टी के प्रदेश महासचिव संजय देवसरिया ने कहा कि दलितों पर अपराध बढ़ रहे है। सात साल के मासूम बच्चे से कुकर्म कर हत्या की गई। पुलिस ने इतना समय बीतने के बावजूद कोई सुराग नहीं लगा पाई है। अगर दो दिन में पुलिस ने आरोपी नहीं पकड़े तो वे कड़े कदम उठाने को मजबूर होंगे। एसपी कार्यालय का घेराव भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed