फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, crime, businessman, sector, beat, lakh

सेक्टर में व्यापारी से मारपीट कर सवा लाख लूटे

Wed, 25 May 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 25 May 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, crime, businessman, sector, beat, lakh
क्राइम
सेक्टर 13 की दूरसंचार कॉलोनी के समीप सोमवार रात तीन बाइकर्स ने व्यापारी के सवा लाख रुपये व स्कूटी लूट ली। बाइकर्स ने पहले व्यापारी से मारपीट की और फिर वारदात को अंजाम दिया। पॉश कॉलोनी में लूट की घटना के बाद सनसनी फैल गई। मंगलवार सुबह भगत सिंह चौक के समीप लावारिस हालत में स्कूटी पुलिस ने बरामद कर ली है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है।
विज्ञापन


सोमवार रात करीब नौ बजे किराना सामान के सप्लायर पतराम गर्ग चिड़ियाघर रोड से होते हुए सेक्टर 13 स्थित अपने आवास जा रहे थे। चिड़ियाघर रोड से बाइक पर सवार तीन जने उसका पीछा करने लगे। शक हुआ तो उन्होंने स्कूटी की रफ्तार तेज की, लेकिन वे लोग लगातार उसका पीछा करते रहे। दूरसंचार कॉलोनी के पास तीनों ने उसकी स्कूटी रुकवा ली और उसके मुंह पर मुक्का मारा। फिर उस पर तीनों टूट पड़े। पतराम ने बताया कि इसके बाद उससे स्कूटी छीन ली। स्कूटी की डिग्गी में रखा सवा लाख रुपये का कैश भी ले उड़े।
विज्ञापन


वारदात की सूचना सेक्टर स्थित पुलिस चौकी को दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। सेक्टर 13 पुलिस चौकी प्रभारी रामनिवास ने बताया कि भगत सिंह चौक के पास स्कूटी मिल गई। लेकिन, नकदी नहीं मिली। स्कूटी की डिग्गी का ताला टूटा हुआ मिला। यह ताला पहले से ही टूटा हुआ था। रामनिवास ने बताया कि फिलहाल लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed