{"_id":"57c093114f1c1bd539d4f393","slug":"bhiwani-news-crime-businessman-money-fraud-two-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी से रुपये ऐंठने के मामले में दो और गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारी से रुपये ऐंठने के मामले में दो और गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी के गांव खरकड़ी के एक व्यापारी के खाते चोरी कर पैसे ऐंठने के दो ओर आरोपियों को पुलिस ने काबू कर लिया है। एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया है कि पैसे के मामले में शामिल होने के लिए उन्हें लालच दिया गया था।
28 जुलाई को गांव चंदावास के पास से खरकड़ी के व्यापारी के चालक से दो लाख की लूट की गई थी। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया था। व्यापारी मोहन ने पुलिस को शिकायत में बताया था कि उसके खाते चोरी करने के बाद खाते देने की एवज में पैसे मांगे गए। उधर रिमांड पर लिए गए आरोपी सुनील ने पुलिस के सामने खुलासा किया था कि उसके भाई कुलदीप व अटेला निवासी दिनेश ने पैसे लेने के लिए व्यापारी मोहन के खाते चोरी करने की योजना बनाई थी। पुलिस ने बताया कि योजना के मुताबिक सुनील व नवीन ने मिलकर खाते चोरी कर लिए। खाते चोरी करने के बाद सुनील को पैसे लेने के लिए भेजा। इसके बाद व्यापारी के ड्राईवर अजीत को चोट मारकर दो लाख रुपये छीन लिए थे। मामले में अब दो ओर आरोपियों रवींद्र उर्फ नवीन व आशीष को काबू किया गया है। पुलिस ने बताया है कि आरोपियों ने पूछताछ के दौरान माना है कि खाते चोरी करने के लिए पैसे का लालच दिया गया था। चौकी प्रभारी दिलबाग सिंह ने बताया कि लूट की घटना में तीन आरोपियों को काबू किया जा चुका है। तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।