फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, crime, badi mohalla, weapon, two, serious

बाड़ी मोहल्ला में चले तेजधार हथियार, दो गंभीर

Wed, 27 Jul 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 27 Jul 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, crime, badi mohalla, weapon, two, serious
प्रतीकात्‍मक इमेज

विज्ञापन
भिवानी के बाड़ी मोहल्ला में रात करीब पौने नौ बजे दो पक्षों में घमासान हुआ और तेजधार हथियार चलाए गए। झगड़े में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि तीन-चार अन्य को चोट आई। घायलों को जब सामान्य अस्पताल लाया गया तो यहां भी दोनों गुटों में झगड़ा हुआ और हंगामा मचा। जिसके बाद पुलिस बुलानी पड़ी।


रात करीब पौने नौ बजे खाड़ी मोहल्ला में मीट की दुकान लगाने वालों और रेहड़ी दुकानदारों में झगड़ा हुआ। आपसी कहासुनी के बाद नौबत इतनी बढ़ी कि तेज धार हथियार चलने लगे। झगड़े में करीब आधा दर्जन को चोट आई। दो को तेजधार हथियार लगने के कारण गंभीर चोट आई। विकास नामक युवक के सिर में गहरी चोट तो रेहड़ी दुकानदार अजय को हाथ व छाती में चोट आई। घायलों को अस्पताल लाया गया तो अस्पताल में भी दोनों गुट भिड़ गए। अस्पताल परिसर में ही दोनों पक्षों में लात घूसे चले। जिससे हंगामा मच गया। अस्पताल चौकी पुलिस से एएसआई धर्मबीर व राइडर, पीसीआर पुलिस कर्मियों ने युवकों को रोका और दिनोद गेट चौकी पुलिस को सूचना देकर बुलाया। पुलिस को आता देख झगड़ने वाले युवक मौके से फरार हो गए। घायल विकास ने बताया कि उसकी मीट की दुकान है। बाइक पर दो युवक आए और उसे एक युवक का नाम लेते हुए साथ ले गए। दिनोद गेट की तरफ पहले से ही आधा दर्जन युवक हथियारों के साथ खड़े थे। उन्होंने हमला कर दिया। रेहड़ी दुकानदार अजय ने बताया कि वह अपने साथी के साथ था कि अचानक युवक आए और तेजधार हथियार से हमला कर दिया। घायल अजय की माता सुमित्रा ने बताया कि बदमाश किस्म के कुछ युवक उसके लड़के को तंग कर रहे है। पहले भी दो दफा अपने साथ लेकर आपराधिक वारदातों में शामिल कर फंसा चुके है। मामले में अस्पताल चौकी से एएसआई धर्मबीर सिंह ने बताया कि खाड़ी मोहल्ला में दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ है। घायलों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed