फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, canter, driver, police, arrested. sent, jail

कैंटर चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Wed, 23 Nov 2016 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 23 Nov 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, canter, driver, police, arrested. sent, jail
JAIL

विज्ञापन
चरखी दादरी में दादरी-दिल्ली मुख्यमार्ग पर सोमवार दोपहर हुए भीषण हादसे के आरोपी कैंटर चालक को सदर पुलिस ने देर शाम गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार सुबह सिविल अस्पताल में आरोपी का मेडिकल करवाने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं, रेफर किए गए घायल पीजीआई सहित निजी अस्पतालों में उपचाराधीन बताए जा रहे हैं।

सोमवार दोपहर को समसपुर मोड़ के समीप कैंटर रोडवेज बस से टकराते हुए सामने से आ रही गाड़ी से टकरा गया था। इसके बाद कैंटर गाड़ी को घसीटते हुए एक के बाद एक कर दो ट्रैक्टरों को भी टक्कर मार दी थी। घटना के समय बस में सवार करीब 55 सवारियों में बीस से अधिक को चोटें आई थी। कैंटर की टक्कर लगने से चारों वाहनों में सवार 28 लोग घायल हुए थे। इनमें से एक युवक ने सिविल अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया था जबकि ढाई वर्षीय बच्चे व उसकी मां को एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मृत घोषित किया गया। घटना में घायल लोगों में से 14 को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई व भिवानी रेफर किया गया था। पीजीआई में उपचाराधीन एक घायल युवक ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने रोडवेज चालक व घायलों के बयान दर्ज कर आरोपी कैंटर चालक पर मामला दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी गांव रानीला निवासी प्रमोद को गिरफ्तार कर लिया और मंगलवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। जांच अधिकारी एएसआई राजकुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 337, 427 व 304 के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed