फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bhiwani: Mystery of Naresh murder solved, he was murdered for not returning 60 thousand rupees

Bhiwani: नरेश हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, उधारी के 60 हजार रुपये नहीं लौटाने पर बीयर पिलाकर की थी हत्या

Sat, 04 Nov 2023 08:18 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 04 Nov 2023 08:18 PM IST
सार

पांच हजार के इनामी आरोपी के काबू आने पर मोला निवासी व्यक्ति की ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझी है। भिवानी सीआईए प्रथम की टीम ने हत्या का आरोपी हांसी के बडाला से गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Bhiwani: Mystery of Naresh murder solved, he was murdered for not returning 60 thousand rupees
नरेश हत्याकांड में पकड़ा गया आरोपी पुलिस गिरफ्त में। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के भिवानी के गांव गुजरानी के नरेश हत्याकांड के साथ एक ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी भी भिवानी पुलिस ने सुलझा दी है। हत्या आरोपी पर पुलिस ने पांच हजार का इनाम रखा हुआ था, जिससे पूछताछ में मोला निवासी एक व्यक्ति की ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी भी सुलझ गई है। प्रारंभिक पूछताछ में नरेश की हत्या का कारण उधारी के 60 हजार रुपये नहीं लौटाना था, जिसको लेकर हत्या से पहले नरेश को बीयर पिलाकर उसके सिर पर हमला किया गया। फिर उसे नहर में फेंक दिया।

विज्ञापन


फिलहाल पुलिस ने हत्या आरोपी का तीन दिन का पुलिस रिमांड लिया है। सदर पुलिस थाना में गांव गुजरानी निवासी भरत सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें उसने बताया था कि वे तीन भाई हैं। उसका बड़ा भाई नरेश शादीशुदा और दो बच्चों का पिता है।
विज्ञापन


नरेश गत 22 अक्तूबर को अपनी इको वैन लेकर घर से गया था। करीब दो घंटे बाद उससे बात की तो उसका फोन बंद मिला। 23 अक्तूबर को सुबह नरेश घर नहीं आया तो परिजनों ने शहर की तरफ जाने वाले सीसीटीवी कैमरों की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद 24 अक्तूबर को सदर पुलिस ने नरेश की गुमशुदगी की की शिकायत दी। सदर पुलिस ने गुजरानी पंप हाउस के समीप नहर से नरेश का शव बरामद किया। पुलिस ने इस संबंध में मृतक के भाई की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज किया था।

शुक्रवार को सीआईए प्रथम के एएसआई बलजीत ने एक आरोपी को गांव बड़ाला हांसी से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान हरेंद्र वासी प्रेमनगर के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी हरेंद्र ने बताया कि करीब सात-आठ माह पहले उसकी नरेश के साथ जान पहचान हुई थी। उसने नरेश को 60 हजार रुपये उधार दिए थे। इसके बाद उसने दो से तीन बार उससे अपने पैसे वापस मांगे तो उसने उसे रुपये नहीं लौटाए। इसी को लेकर नरेश को बुलाकर पहले उसे बीयर पिलाई और फिर नशे की हालत में उस पर वार कर उसकी हत्या कर दी और शव नहर में फेंक दिया था।

मौला के कर्मबीर की हत्या की गुत्थी भी सुलझी
आरोपी हरेंद्र ने पुलिस पूछताछ में गांव मोला थाना बास हांसी के कर्मबीर नामक व्यक्ति की हत्या की वारदात भी कबूली है। उसने बताया कि गत 18 अक्तूबर को गांव मोला निवासी कर्मबीर को अपनी गाड़ी में बैठाकर लाया था। प्रेमनगर पावर हाउस के पास उसकी हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया था। इस संबंध में बवानीखेड़ा पुलिस थाना में केस दर्ज हुआ था।


पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला के निर्देशानुसार नरेश हत्याकांड में भिवानी सीआईए प्रथम की टीम लगी थी। इसने इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले प्रेमनगर निवासी हरेंद्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में हत्या की एक अन्य वारदात भी आरोपी ने कबूली है। इस पर पांच हजार रुपये का इनाम भी रखा गया था। आरोपी को न्यायालय में पेश कर उसका तीन दिन का रिमांड हासिल किया है। इस दौरान उससे गहन पूछताछ कर कई और बातें भी उगलवाई जाएंगी। -रमेश कुमार, डीएसपी मुख्यालय भिवानी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed