फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Four members of a family traveling on two motorcycles injured in a road accident; woman dies

Kushinagar News: सड़क हादसे में दो बाइक पर सवार एक परिवार के चार लोग घायल, महिला की मौत

Tue, 20 Oct 2026 02:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Four members of a family traveling on two motorcycles injured in a road accident; woman dies
धार्मिक कार्यक्रम से लौटते समय देर रात को बनवरिया
विज्ञापन

डिबनी मार्ग पर देर रात हुआ हादसा, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

तमकुहीराज/डिबनी बंजरवा। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बनवरिया-डिबनी मार्ग पर रविवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो बाइक पर सवार एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। इनमें गंभीर रूप से घायल 63 वर्षीय महिला की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद मौके से अज्ञात वाहन लेकर चालक फरार हो गया।

बिहार के गोपालगंज जिले के कटया थाना क्षेत्र के मिश्रौली निवासी उमेश सिंह (40) रविवार को अपनी मां जानकी देवी (63), बेटी कश्मीरा (22) और बेटे सोनू (19) के साथ तमकुहीराज क्षेत्र के परसौनी मंदिर परिसर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। परिवार के सदस्य दो बाइकों से पहुंचे थे। एक बाइक उमेश और दूसरी उनका बेटा सोनू चला रहा था।
विज्ञापन

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद चारों देर रात करीब 11 बजे घर लौट रहे थे। इसी दौरान बनवरिया-डिबनी मार्ग पर एक निजी स्कूल के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से चारों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची तमकुहीराज पुलिस ने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल जानकी देवी को कुशीनगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। तमकुहीराज के थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह ने बताया कि महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed