{"_id":"6ad68b0e1e014d3d9e07e0ba","slug":"innocent-child-playing-near-house-entrance-killed-after-being-hit-by-a-bike-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-170546-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: घर के दरवाजे के पास खेल रहे मासूम की बाइक की टक्कर से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: घर के दरवाजे के पास खेल रहे मासूम की बाइक की टक्कर से मौत
विज्ञापन
उजारनाथ। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के दोघरा टोला अवरही में रविवार को तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से दो वर्षीय मासूम कबीर की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।
कबीर अपने घर के दरवाजे के पास खेल रहा था। इसी दौरान वह एक तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल कबीर को परिजन तुरंत अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत देखकर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कबीर, दोघरा टोला अवरही निवासी झगरी देवी की पोती काजल देवी का बेटा था। काजल देवी अपने मायके में रहकर दादा-दादी की सेवा कर रही थी। मासूम की मौत की खबर से परिजन में चीख-पुकार मच गई। मां काजल देवी बार-बार रोते-रोते बेहोश हो रही थी। कबीर का चार वर्षीय भाई खेसारी का भी रो-रोकर बुरा हाल है। घर के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।