फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bhiwani DC action on negligence in distribution of compensation, Patwari of Barwa village suspended

Bhiwani: मुआवजा वितरण में कोताही करने पर डीसी की कार्रवाई, बड़वा गांव के पटवारी को किया निलंबित

Sat, 17 Jun 2023 03:06 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 17 Jun 2023 03:06 PM IST
सार

जिला कलेक्टर नरेश नरवाल ने बताया कि खरीफ 2020 का मुआवजा वितरण कार्य किया जा रहा है, जिसमे गांव बड़वा इलाके में करीब दो करोड़ 18 लाख 96 हजार रुपए किसानों को वितरित किए जाने हैं। बड़वा में पटवारी कृष्ण कुमार द्वारा मुआवजा वितरित किया जाना था, लेकिन उन्होंने मुआवजा वितरण का कार्य समय पर शुरू नहीं किया।
 

विज्ञापन
Bhiwani DC action on negligence in distribution of compensation, Patwari of Barwa village suspended
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भिवानी में समय पर मुआवजा वितरण कार्य शुरू नहीं करने कर जिला कलेक्टर एवं डीसी नरेश नरवाल ने भिवानी जिले के गांव बड़वा के पटवारी कृष्ण कुमार को तुरंत प्रभाव से निलंबित किया है। निलंबन की अवधि के दौरान पटवारी कृष्ण कुमार तोशाम कार्यालय में ड्यूटी देंगे। 

विज्ञापन


दो बार जारी किए थे नोटिस, जवाब न मुआवजा वितरण किया
जिला कलेक्टर नरेश नरवाल ने बताया कि खरीफ 2020 का मुआवजा वितरण कार्य किया जा रहा है, जिसमे गांव बड़वा इलाके में करीब दो करोड़ 18 लाख 96 हजार रुपए किसानों को वितरित किए जाने हैं। बड़वा में पटवारी कृष्ण कुमार द्वारा मुआवजा वितरित किया जाना था, लेकिन उन्होंने मुआवजा वितरण का कार्य समय पर शुरू नहीं किया।
विज्ञापन


गांव में करीब दो करोड़ 18 लाख 96 हजार की मुआवजा राशि का होना था वितरण
इस पर उनको दो बार कारण बताओ नोटिस भी दिए गए, लेकिन पटवारी कृष्ण कुमार ने न तो नोटिस का जवाब दिया और न ही मुआवजा वितरण का कार्य शुरू किया। सरकार द्वारा मुआवजा राशि जारी करने के बाद भी मुआवजा न मिलने से किसानों को भारी मानसिक परेशानी और आर्थिक नुकसान हुआ है। मुआवजा वितरण कार्य शुरू नहीं करने पर हलका बड़वा पटवारी कृष्ण कुमार को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन के दौरान कृष्ण कुमार तोशाम में ड्यूटी देंगे। वहीं दूसरी ओर डीसी नरवाल ने मुआवजा वितरण कार्य में लगे सभी कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे मुआवजा वितरण में किसी प्रकार की कोताही न बरतें। कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed