फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani, crime, news, child, laber, payment, 4 thousend,

उम्र 14 वर्ष उम्र, 14 घंटे काम, मेहनताना महज चार हजार

Fri, 02 Jun 2017 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 02 Jun 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
bhiwani, crime, news, child, laber, payment, 4 thousend,
फैक्टरी से बाल मजदूरों को मुक्त करवाती सीएम फ्लाइंग टीम।
उम्र महज 14 वर्ष, सुबह छह से रात आठ तक लगातार 14 घंटे कूलर बनाने काम। मजदूरी महज चार हजार रुपये मासिक। यह हाल है भिवानी की फैक्ट्रियों में बाल मजदूरी करने वाले मजदूरों का। सीएम फ्लाइंग रोहतक ने गुप्त सूचना के आधार पर तिगड़ाना मोड़ से पहले पेट्रोल पंप के पीछे कूलर बनाने की एक फैक्ट्री पर छापा मारकर तीन बच्चों को काम करते छुड़वाया। फिलहाल पुलिस कागजी कार्रवाई कर रही है और बच्चों के परिजनों से भी संपर्क साधा जा रहा है।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग को सूचना मिली थी कि तिगड़ाना मोड़ के पास एक फैक्ट्री में बच्चों से मजदूरी करवाई जा रही है। इसके बाद सीएम फ्लाइंग की टीम ने एसआई विजय कुमार के नेतृत्व में वीरवार को करीब सवा चार बजे फैक्ट्री में छापा मारा। फैक्ट्री में भीष्ण गर्मी के बीच तीन बच्चे काम करते मिले। पूछताछ में तीनों बच्चों ने अपनी उम्र 19 से 21 वर्ष बताई लेकिन जब उन्हें सदर थाना लाकर काउंसलिंग की गई तो उन्होंने माना कि उनकी उम्र 14 से 16 वर्ष है। तीनों ही बच्चे बिहार के रहने वाले हैं। समाचार लिखे जाने तक सदर थाना में मामले में कार्रवाई चल रही थी। बच्चों के अभिभावकों से संपर्क किया जा रहा था। टीम में बाल संरक्षण अधिकारी ऋतु रानी, एसआई विजय के अलावा सीआईडी व सदर थाना पुलिस शामिल रही। एसआई विजय कुमार ने बताया कि तीनों बच्चों की आयु के प्रमाण पत्र मंगवाए हैं। तीनों ही बिहार के रहने वाले हैं उनके परिजनों से भी संपर्क साधने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


काम के बदले खाना और चार हजार मासिक वेतन
सुबह उठने के बाद करीब छह बजे काम शुरू कर देते हैं और रात को आठ बजे तक काम होता है। यह बात छुड़वाएं गए बच्चों ने बताई। बच्चों ने बताया कि काम के बदले उन्हें सुबह व शाम को खाना और चार हजार रुपये मिलते हैं। एक 15 वर्षीय बच्चे ने बताया कि पिता बचपन में ही मर गए। घर में एक छोटी बहन है और मां है। तीनों ही बच्चों ने अलग-अलग मजबूरियां बताई। एक बच्चे के भाई भी उसकी तरह ही विभिन्न फैक्ट्रियों में काम कर रहे हैं। बच्चों ने बताया कि उन्हें यहां एक मामा लेकर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधार कार्ड पर भी सवाल
पहले 19 व 20 वर्ष अपनी उम्र बताने वाले बच्चे काउंसलिंग में पिंघल गए और अपनी सही उम्र 14 से 16 वर्ष बताई। मगर आधार कार्ड में इनकी उम्र 18 व 19 वर्ष दर्शाई गई है। ऐसे में यह भी साफ है कि आधार कार्ड बनवाने में भी फर्जीवाड़ा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed