फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bhiwani CIA Police arrested the accused of robbing jeweler

Bhiwani: बेरोजगारी में अपने महंगे शौक पूरे करने की चाह में बन गए लुटेरे, ज्वेलर्स को लूटा, पुलिस ने धरा

Tue, 14 Mar 2023 05:30 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 14 Mar 2023 05:30 PM IST
सार

सीआईए स्टाफ प्रथम ने आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर लिया है। नकदी व आभूषण बरामद किए गए हैं। आरोपी स्कूटी में रखे 3.75 लाख रुपये की नकदी, पौने तीन किलो ग्राम की चांदी व एक तौला सोने से बने आभूषण लेकर भाग गए थे।

विज्ञापन
Bhiwani CIA Police arrested the accused of robbing jeweler
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बेरोजगारी में अपने महंगे शौक पूरे करने की चाह में पांच युवक लुटेरे बन गए। सीआईए स्टाफ ने ज्वेलर्स से लूट करने के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूछताछ में लूट करने का कारण बेरोजगारी और पार्टीबाजी का शौक बताया है। आरोपियों की पहचान गांव बड़ाला निवासी रवि, मूल रूप से धनाना व हाल कोंट रोड निवासी मोहित, हिसार के गढ़ी निवासी सुनील, मुकेश व विक्रम के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से वारदात में प्रयोग की गई दो बाइकें, एक लाख रुपये नकदी व आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में गांव बड़ाला निवासी पीड़ित ज्वेलर्स देवेंद्र ने बताया कि उसकी भिवानी जैन चौक पर मयंक ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। एक मार्च की रात को वह स्कूटी में नकदी व आभूषण लेकर गांव बड़ाला जा रहा था। उसके साथ गांव बड़ाला का अन्नतराम था।
विज्ञापन


जब वे रात करीब पौन आठ बजे गांव सांगा से दो किलोमीटर दूर बड़ाला की तरफ पहुंचे, तो पीछे से दो बाइकों पर पांच-छह व्यक्ति आए और उनके साथ मारपीट की। मारपीट करने के बाद उक्त व्यक्ति गन प्वाइंट पर 3.75 लाख रुपये की नकदी, करीब पौने तीन किलोग्राम चांदी व एक तोला सोने से बने आभूषण लूट ले गए। पुलिस ने इस मामले में सदर थाना में केस दर्ज कर लिया था। एसपी अजीत ने आरोपियों को पकड़ने के लिए सदर थाना व सीआईए स्टाफ की टीम गठित की। सीआईए स्टाफ ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेकी कर दिया था वारदात को अंजाम

सीआईए स्टाफ सदस्य एसआई विशेष कुमार ने बताया कि इस वारदात के बाद सदर थाना व सीआईए स्टाफ की टीम मौके पर पहुंची और जांच की। इस दौरान उन्होंने आसपास के लोगों से पूछताछ की और वहां लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। सीसीटीवी की फुटेज में उक्त आरोपी दो-तीन बार उस स्थान पर भी दिखे, जिससे पता चला कि आरोपियों ने स्थान की रेकी की फिर वारदात को अंजाम देने के लिए चुना, जबकि रवि अपने गांव के ही देवेंद्र की दुकान के बारे में जानता था।

गांव बड़ाला में रवि के साथ मिल रची लूट की साजिश
पूछताछ में सामने आया कि पांचों आरोपियों की आपस में रिश्तेदारी के कारण जान-पहचान हुई थी। एक दिन सभी आरोपी गांव बड़ाला में रवि के साथ एकत्र हुए। सभी ने अपना खर्चा निकालने के लिए लूट की साजिश रची। आरोपी रवि को अपने ही गांव के ज्वेलर्स देवेंद्र के बारे में पता था कि वह प्रतिदिन भिवानी से अपने गांव आता है और अपने साथ बड़ी संख्या में नकदी व आभूषण लेकर आता है। इसी सूचना के आधार पर आरोपियों ने लूट की साजिश रची।

करीब 20 से 25 वर्ष है आरोपियों की उम्र
पूछताछ में सामने आया कि सभी आरोपियों के खिलाफ इस केस से पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। सभी की आयु करीब 20 साल से लेकर 25 साल तक की है। कोई भी आरोपी 12 कक्षा से ज्यादा पढ़ा लिखा नहीं है। जबकि आरोपी सुनील ने तो अबकी बार ही दसवीं के ओपन से पेपर दिए हैं। जबकि दो आरोपी नौंवी कक्षा तक पढ़े हैं और अन्य दो आरोपियों ने 12 की कक्षा तक पढ़ाई की है।


ज्वेलर्स से लूट के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपियों के पास से दो बाइकें व करीब एक लाख की नकदी बरामद की गई है। अन्य सामान की बरामदगी का प्रयास व पूछताछ जारी है। -एसआई विशेष कुमार, सदस्य सीआईए प्रथम भिवानी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed