फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Auto driver murdered bodies dumped at the crossroads

ऑटो चालक की हत्या कर शव चौराहे पर फेंका

Mon, 23 Nov 2015 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी Updated Mon, 23 Nov 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। कितलाना गांव में ऑटो चालक की गला घोंट हत्या कर शव चौराहे पर फेंक दिया गया।  मृतक के कान के पास भी चोट के निशान है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। सदर थाना पुलिस और सीआईए पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कितलाना गांव में शनिवार रात करीब आठ बजे ऑटो चालक करीब 42 वर्षीय रमेश मलिक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। सुबह ऑटो चालक का शव घर से करीब 50 मीटर दूर गांव के ही कुम्हारों के चौराहे पर मिला। गले में शर्ट लपेटी हुई थी। शर्ट खून से सनी थी। गले पर गला घोंटने के गहरे निशान थे तो कपड़े फटे व उतरे हुए थे। शव अर्धनग्र हालत में था। ऑटो चालक का शव चौराहे पर देख गांव में हड़कंप मच गया और भारी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। सूचना पर सदर थाना प्रभारी उदमीराम मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल के बाद शव सामान्य अस्पताल लाया गया। पुलिस ने मृतक के भाई रामनिवास की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

मृतक के भाई रामनिवास ने बताया कि उन्हें करीब पौने सात बजे सूचना मिली कि रमेश का शव चौराहे पर पड़ा है। रमेश रात करीब आठ बजे घर से गया था मगर वापस नहीं लौटा। रात को उन्होंने खोजबीन भी की। रमेश बहुत शरीफ था और किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। इस कारण गांव में किसी से रंजिश भी नहीं थी। अब हत्या किसने और क्यों की है कुछ नहीं पता। रमेश के एक लड़का व एक लड़की है। रमेश की हत्या पर खासी संख्या में ग्रामीण भी अस्पताल पहुंचे। गमगीन माहौल में गांव में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो या दो अधिक लोगों ने की हत्या, चौराहे पर फेंका शव
ऑटो चालक रमेश मलिक की हत्या दो या दो से अधिक लोगों ने मिलकर की है। एक ने गला घोंटा तो दूसरे ने पीछे से उसके दोनों हाथ पकड़े। हाथ पकड़ने के दोनों बाजूओं के पास निशान है। पुलिस की अब तक जांच में सामने आया है कि हत्या दो या दो से अधिक लोगों ने की है। हत्या कहीं और की गई है और बाद में शव यहां फेंका गया है। देर रात तक यहां से लोगों का आना जाना रहता है और परिजन भी खोजबीन कर रहे थे, जिससे साफ है कि देर रात ही शव यहां फेंका गया है। रमेश मलिक के साथ ही चार भाइयों में से तीन भाइयों की मौत हो गई है। मृतक के भाई रामनिवास ने बताया कि उसके दो भाइयों की पहले ही अलग-अलग हादसों में मौत हो चुकी है।

वर्जन:::
ऑटो चालक रमेश मलिक की गला घोंटकर हत्या की गई है। गले पर गहरे निशान है और कान के पास भी चोट का निशान है। सदर थाना पुलिस और सीआईए पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
उदमीराम, एसएचओ, सदर थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed